Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री हाजी याकूब की भतीजी को तीन तलाक:मुजफ्फरनगर में पति ने की मारपीट, धरने पर बैठी महिला

    2 hours ago

    1

    0

    बसपा सरकार में मंत्री रहे मीट कारोबारी हाजी याकूब कुरैशी की भतीजी को पति ने फोन पर तीन तलाक दिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने मुजफ्फरनगर से फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। पूर्व सांसद हाजी याकूब कुरैशी के भाई हाजी इरफान कुरैशी की बेटी जैबा परवीन को उसके पति फराज ने तलाक दे दिया। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की है। जैबा परवीन को उसके ससुराल में घुसने से रोक दिया गया तो वो घर के बाहर ही धरने पर बैठ गईं। बता दें कि याकूब कुरैशी बसपा सरकार में मंत्री रहे हैं। याकूब उसके दोनों बेटों पर गैंगस्टर लगी हुई है, इस मामले में याकूब कुरैशी हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया है। उसके दोनों बेटे भी जमानत पर बाहर हैं। 2020 में हुआ था जैबा, फराज का निकाह याकूब कुरैशी के चचेरे भाई हाजी इरफान कुरैशी हैं। इरफान कुरैशी की बेटा जैबा परवीन की शादी 2020 में हुई थी। जैबा परवीन का निकाह वर्ष 2020 में मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी चमड़ा कारोबारी हाजी फराज के साथ हुआ था। आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले फराज ने व्यापार के नाम पर जैबा के भाई से लगभग 4 करोड़ रुपये उधार लिए थे। पीड़िता के अनुसार, जब भी पैसों की वापसी की बात की जाती, तो उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करता है। था। जैबा का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उनके पति ने मां की बीमारी का बहाना बनाकर उसे मायके में मेरठ भेज दिया। इसके बाद फोन पर तीन बार तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया। ससुराल में घुसने से रोका और पीटा जैबा का आरोप है कि रिश्ता टूटने की बात के बाद वो वापस मुजफ्फरनगर अपने ससुराल गई जहां ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। उसके साथ वहीं मारपीट कर दी। इसके बाद जैबा वहीं ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। जैबा की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई है। जैबा परवीन के अनुसार, जब भी उन्होंने पैसों की वापसी की बात की, उनके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। बेटियों से मिलने की गुहार ससुराल के बाहर बैठी जैबा परवीन ने बताया कि उनकी दो मासूम बेटियां अभी घर के अंदर ही हैं, जिनसे उन्हें मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। घंटों दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब ससुराल पक्ष ने गेट नहीं खोला, तो उन्होंने वहीं बैठकर अपने अधिकारों की मांग शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जाम की समस्या बढ़ी, सराफा एसोसिएशन ने उठाई मांग:बदायूं में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग, एसएसपी ने दिए निर्देश
    Next Article
    कूड़े के ढेर की आग से 2 दुकानें जली, VIDEO:संभल में मिठाई और कपड़े की दुकान में 25 हजार रुपए का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment