Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि:बुलंदशहर में जियाउर्रहमान बोले- वे जनता और संगठन को समर्पित रहीं

    2 hours ago

    1

    0

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहसिना किदवई के निधन पर सोमवार को बुलंदशहर में शोक सभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित इस सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने मोहसिना किदवई के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनता की सेवा और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में समर्पित रहा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती देने में उनकी भूमिका अतुलनीय रही। जियाउर्रहमान ने बताया कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, मजबूत नेतृत्व और सामाजिक समरसता के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मीकि और नईम मंसूरी ने मोहसिना किदवई को महिला सशक्तिकरण का सशक्त प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि किदवई जी ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया और समाज के हर वर्ग के लिए आवाज उठाई। एसएसी विभाग के चेयरमैन चंद्रपाल सिंह और वरिष्ठ नेता मुनीर अकबर ने मोहसिना किदवई के निधन को कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव अविस्मरणीय है। शोक सभा के अंत में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, डॉ एसडी शर्मा, मुनीर अकबर, प्रशांत बाल्मीकि, नईम मंसूरी, देशदीपक भारद्वाज, भजनलाल विमल, चंद्रपाल सिंह एडवोकेट, सादिक सैफी, ललित चौधरी, अजय राज विमल, अंकित शर्मा, इस्लामुद्दीन सैफी, देवेंद्र शर्मा और शहर अध्यक्ष रवि वर्मा सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़: मेडिकल स्टोर के बाहर दो युवकों पर हमला:लाठी-डंडों से पीटा, एक गंभीर; CCTV फुटेज आया सामने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
    Next Article
    पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन:संभल में जिला कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment