Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़: मेडिकल स्टोर के बाहर दो युवकों पर हमला:लाठी-डंडों से पीटा, एक गंभीर; CCTV फुटेज आया सामने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर के बाहर दो युवकों पर हमला किया गया। आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन्हें पीटा, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना महुली नहर के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर हुई और इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अरमान अपने चचेरे भाई मकबूल के साथ महुली स्थित केयर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे। इसी दौरान पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर रंजिश रखने वाले नगमा पत्नी इरफान, अजहर उर्फ मन्ना, साहिल, शाहबाज, गुलजार, राहिद, सेबू सहित अन्य लोग कई मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस थे। मेडिकल स्टोर के बाहर ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों युवकों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। हमले में अरमान के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। मकबूल को भी बुरी तरह पीटा गया, उसका मोबाइल तोड़ दिया गया और कपड़े फाड़ दिए गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 22 मार्च का है। घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को चौकी चिलबिला ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। अरमान की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नव विवाहिता ने चाकू से अपना गला रेत डाला, मौत:उन्नाव में पति से दवा दिलाने को लेकर हुआ झगड़ा, 6 महीने पहले की थी इंटरकास्ट कोर्ट मैरिज
    Next Article
    पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि:बुलंदशहर में जियाउर्रहमान बोले- वे जनता और संगठन को समर्पित रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment