Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ पुलिस पर मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप:अंतू थाना क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद परिजनों ने लगाए आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में सोमवार को एक हिंसक झड़प के दौरान पुलिस पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगा है। यह घटना दो परिवारों के बीच चल रहे पुराने विवाद के बाद हुई। जानकारी के अनुसार, उपाध्यायपुर गांव निवासी इमरान और उसके साढ़ू के परिवार (ककरहा निवासी) के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। सोमवार को इमरान के ककरहा पहुंचने पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। झगड़े की सूचना मिली कि दोनों पक्ष असलहे (तमंचा) लेकर एक-दूसरे को दौड़ा रहे हैं, जिस पर एआरटीओ चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही इमरान वहां से भागकर अपने घर पहुंच गया। चौकी इंचार्ज ने उसका पीछा किया और उसके घर पहुंच गए। घर पर इमरान के परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान चौकी इंचार्ज ने इमरान के पिता याकूब और परिवार के एक अन्य सदस्य माशूक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से नाराज परिजन और आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस को घेरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें थाने भेज दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनवमी शोभायात्रा पर पुलिस अलर्ट:एसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
    Next Article
    बाराबंकी HIMS में ट्रस्ट विवाद:मानवेंद्र सिंह का 300-400 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, पुलिस ने खातों को फ्रीज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment