Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में युवती ने लोहे की पाइप लटकर दी जान:पड़ोसियों ने दी पुलिस को सुचना, आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के देऊम पश्चिम गांव में सोमवार शाम एक 23 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। हरीलाल रजक की पुत्री आरती रजक ने अपने घर के बंद कमरे के अंदर बरामदे में लोहे की पाइप से दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी। घटना के समय आरती के परिजन खेत में काम करने गए थे। जब वे घर लौटे और आरती को आवाज लगाई, तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खटखटाने पर भी प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने बंद कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे के अंदर बरामदे में आरती का शव लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों ने शोर सुनकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी और चौकी प्रभारी इंद्रेश प्रजापति भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरती रजक की आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी ने बताया कि मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैलगाड़ी से भिड़ीं दो बाइक, दो युवकों की मौत:बांदा में तेरहवीं से लौटते समय हादसा, एक महिला घायल
    Next Article
    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रावास दिवस मनाया:शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर जोर, छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment