Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में दो युवतियों के अपहरण का आरोप:पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज किया

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों से दो युवतियों को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पहला मामला 17 अप्रैल की सुबह का है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि त्रिलोकपुर निवासी संदीप कुमार उसकी 18 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने संदीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरा मामला 16 अप्रैल की रात करीब 12 बजे का है। इसी थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि धुधुंरकीपुर, फूलपुर मौरी गांव निवासी सुमित सिंह उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि सुमित सिंह लंबे समय से उनकी बेटी के संपर्क में था और मना करने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पीड़ित पिता ने बताया कि घटना की रात सुमित सिंह उनके घर पहुंचा और उनकी बेटी को लेकर फरार हो गया। जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गए, तो सुमित के परिजनों ने उन्हें ही डांट दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द तलाश कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत:हाथरस में गेहूं निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    सर्राफा व्यापारी ने दी लूट की झूठी सूचना:बहनोई को फंसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment