Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री में नोकझोंक:भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुआ विवाद, दोनों नेताओं में गाली-गलौज

    5 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में शुक्रवार शाम को पूर्व विधायक धीरज ओझा और पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा में नोकझोंक और गाली-गलौज हो गई। यह घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में दिलीपपुर थाना क्षेत्र के मैरिज हॉल में आयोजित दो दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुई। एक-दूसरे को देख लेने तक की धमकियां दी गईं। लोगों के अनुसार, लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच हंगामा और तीखी बहस चलती रही। विवाद की एक मुख्य वजह यह भी बताई जा रही है कि दोनों नेता एक-दूसरे पर बिना आमंत्रण के कार्यक्रम में पहुंचने का आरोप लगा रहे थे, जिससे तनाव और बढ़ गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में तूफान-बारिश, 5 मकान गिरे, 8 घायल:घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, ओलों की चादर बिछी, जन-जीवन अस्त-व्यस्त
    Next Article
    तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं, वाहनों के उड़े परखच्चे:पिकअप चालक गंभीर घायल, पुलिस ने वाहन जब्त किए, हादसे से लगा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment