Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली:शिक्षिकाओं से की थी लूट, प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर के पास हुई मुठभेड़

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के लीलापुर क्षेत्र में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिक्षिकाओं से लूट और छिनैती की कई वारदातों में वांछित था। खास बात यह रही कि उसे उसी इलाके के पास पकड़ा गया, जहां उसने कुछ दिन पहले वारदात को अंजाम दिया था। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला रविवार को इंस्पेक्टर लालगंज अपनी टीम के साथ बाबूगंज के पास लीलापुर बॉर्डर पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाबूगंज की ओर से आ रहा एक युवक संदिग्ध लगा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह बाइक मोड़कर तेजी से भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया और थाना अध्यक्ष लीलापुर को सूचना दी। थाना अध्यक्ष लीलापुर पहले से ही पूरनपुर खजूर मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। जैसे ही बदमाश ने सामने से आ रहे पुलिस बल को देखा, उसने रास्ता बदलकर भागने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई। अभियुक्त के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा संबंधित छीनी गई चेन की बिक्री से प्राप्त 3830 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर के पास हुई। इसी स्थान पर कुछ दिन पहले आरोपी ने शिक्षिकाओं से लूट की घटना को अंजाम दिया था। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम सतीश पटेल, पुत्र लालचंद्र पटेल, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर चारपुर बताया। वह 16 मार्च को लालगंज थाना क्षेत्र में लूट के प्रयास और लीलापुर क्षेत्र में हुई छिनैती की घटना में वांछित था। पुलिस के अनुसार, इसी मामले में शामिल दूसरा इनामी आरोपी विपिन सिंह एक दिन पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। दोनों आरोपियों पर जीजीआईसी शीतलमऊ और प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर की शिक्षिकाओं से लूटपाट का आरोप हैं। सीओ आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में लालगंज और लीलापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने महज पांच दिनों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की। घायल बदमाश को पहले सीएचसी लालगंज और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटनास्थल की तीन तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मी छुट्टियों से पहले ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग:लखनऊ से जम्मू, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के लिए 45 से ज्यादा ट्रेनें चलाने की तैयारी
    Next Article
    4 दिनों में 600 करोड़ पार… बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई Dhurandhar 2, चौथे दिन भी खूब टूटे रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment