Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर की मौत:पीलीभीत से दिल्ली जा रही था बस; कंडेक्टर समेत 10 यात्री घायल

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में सोमवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीलीभीत से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कंडेक्टर सहित 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार यह घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में उपैड़ा फ्लाईओवर के पास सुबह करीब चार बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीलीभीत डिपो की यह बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। हादसे में चालक मंगल सिंह (50), निवासी त्रिलोकपुर, खीरी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। कंडेक्टर नकुल समेत कुल दस यात्री घायल हुए हैं। हादसे के समय बस में 33 यात्री सवार थे, जिनमें अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण दिल्ली-मुरादाबाद लेन पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात को सर्विस लेन से सुचारु कराया। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में चालक का संतुलन बिगड़ना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस तकनीकी खामी सहित अन्य सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुआवजे को लेकर किसानों का प्रदर्शन:हरदोई में हाईवे निर्माण में बिना भुगतान जमीन लेने का आरोप, हंगामा
    Next Article
    मुरादाबाद में युवक का शव फंदे पर लटका मिला:प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी; पिता चलाते हैं टैक्सी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment