Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ जेल में बंदी की आग से जलकर मौत:रेप मामले का आरोपी था, हादसे के कारण की पुलिस कर रही जांच

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिला कारागार में शुक्रवार को रेप (पॉक्सो एक्ट) के एक आरोपी बंदी की आग से जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से जेल प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसके बाद कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बंदी की पहचान उन्नाव निवासी दीपक उर्फ राहुल के रूप में हुई है। वह पॉक्सो एक्ट के तहत प्रतापगढ़ जिला कारागार में बंद था। आशंका है कि उसने शुक्रवार को उसने जेल के अंदर ही आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जेल के अंदर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पूरे मामले की गहन जांच जारी है। बताया जा रहा, बंदी बैरक के पास रखे लकड़ी के गट्ठर में छिपकर बैठ गया। इसके बाद उसने माचिस से उसी लकड़ी में आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बैरक के पास पेड़ की लकड़ियां और छोटी-छोटी डालियां जमा थीं। इसका फायदा उठाकर बंदी ने यह कदम उठाया। DIG जेल प्रदीप गुप्ता मामले की जांच के लिए प्रतापगढ़ जिला कारागार पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम:400 करोड़ की लागत से 37 एकड़ में  होगा निर्माण, बगल में 380 एकड़ में बनेगी एरोसिटी टाउनशिप
    Next Article
    गोरखपुर पुलिस ने 852 मोबाइल बरामद किए:1.27 करोड़ अनुमानित कीमत, CEIR पोर्टल की मदद से मिली कामयाबी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment