Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतीक ऐसी दुनिया चाहते थे, जहां शोषण न हो:सोशल मीडिया पर भाई अखिलेश को भी फॉलो नहीं करते

    6 hours ago

    2

    0

    ये लाइन इंस्टाग्राम पर प्रतीक यादव के अकाउंट पर लिखी हैं। इसका अर्थ है- मैं ऐसी दुनिया देखना चाहता हूं, जहां किसी के साथ शोषण न हो…। फेसबुक के बायो में प्रतीक ने लिखा है- इसका मतलब है- उपलब्धियों और संतुष्टि से भरा जीवन हम सभी का हक है…। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले प्रतीक ने अपने 2 अकाउंट के बायो पर जो कुछ लिखा, वही उनके मन में भी चल रहा था। इन पोस्ट को देखकर समझा जा सकता है कि पिछले कुछ महीनों से उनकी जिंदगी में सब कुछ सामान्य नहीं था। 19 जनवरी, 2026 को उनका पत्नी अपर्णा यादव से विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने जो भी पोस्ट किए, उनमें ज्यादातर विदेश में घूमने के थे। उन्होंने 8 महीने में पत्नी अपर्णा के साथ कोई तस्वीर भी पोस्ट नहीं की। हालांकि, तलाक की बात का पटाक्षेप करने के लिए प्रतीक ने 28 जनवरी को पत्नी अपर्णा के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा था- All is Good यानी सब अच्छा है। चैंपियन वो होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं। लेकिन, बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी थी। वहीं, अपर्णा ने प्रतीक की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किए, लेकिन उन्होंने रिप्लाई नहीं किया। इस ताने-बाने को थोड़ा और करीब से समझते हैं… पिछले महीने आखिरी पोस्ट की, हवा में उड़ते दिखे यूपी में यादव परिवार की पहचान राजनीति से है। लेकिन, प्रतीक यादव कभी राजनीति में एक्टिव नहीं रहे। बिजनेस के बाद वह सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर खूब वक्त देते थे। इंस्टाग्राम पर उनकी पत्नी अपर्णा और तमाम दोस्त हैं। लेकिन, वह अखिलेश यादव या फिर किसी सपा नेता को फॉलो नहीं करते थे। फेसबुक पर उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट 3 अप्रैल को की थी। इसमें EA-300 एयरक्रॉफ्ट उड़ाते नजर आए थे। इसमें वह उत्साह से भरे नजर आ रहे थे। एयरक्रॉफ्ट उड़ाते वक्त लगातार कुछ न कुछ बोल रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रतीक ने लिखा था- इंजन दहाड़ा, आसमान खुल गया और मैंने कमान संभाल ली। प्रतीक ने इस यात्रा को तेज और अविस्मरणीय बताया था। एयरक्रॉफ्ट से जुड़े पोस्ट वह पहले भी करते रहे हैं। 29 जनवरी को एक विमान के साथ खड़े दिखे थे। लिखा था- इसे उड़ाने का वीडियो अगले हफ्ते शेयर करूंगा। हालांकि वह वीडियो उन्होंने पोस्ट नहीं किया। पत्नी के साथ 8 महीने पहले पोस्ट की थी प्रतीक ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ आखिरी पोस्ट 23 सितंबर, 2025 को की थी। इस दिन उनकी छोटी बेटी पद्मजा का बर्थडे था। इसमें प्रतीक का एक हाथ अपर्णा के कंधे पर और दूसरा छोटी बेटी के कंधे पर था। बगल में बड़ी बेटी और दोस्त खड़े थे। प्रतीक अपनी छोटी बेटी को ‘माय बॉस’ कहते थे। अखिलेश के पैर छूने का वीडियो अपर्णा ने पोस्ट किया 23 सितंबर के बाद से प्रतीक ने अपर्णा के साथ फोटो पोस्ट नहीं किए। लेकिन, अपर्णा ने कई ऐसी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें दोनों साथ हैं। अपर्णा का 25 नवंबर, 2025 को पोस्ट किया एक वीडियो प्रतीक की मौत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसमें अपर्णा पति प्रतीक के साथ सैफई पहुंची थीं। यह अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी थी। अखिलेश मिले, तो पहले प्रतीक ने उनके पैर छुए। इसके बाद अपर्णा ने अखिलेश के पैर छुए और नमस्ते किया था। यहां प्रतीक की बॉडी लैंग्वेज देखने से लग रहा था कि वह थोड़ा असहज थे। पत्नी को बताया परिवार तोड़ने वाला, फिर साथ घूमने गए 19 जनवरी, 2026 का दिन अपर्णा-प्रतीक के जीवन का सबसे बड़ा दिन बन गया। प्रतीक ने रात में अपर्णा की फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें परिवार तोड़ने वाला बताया। हालांकि, अगले दिन वह पोस्ट हटा दी। लेकिन, चर्चा शुरू हो गई कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। परिवार के लोग दोनों से मिले और समझाया। तब प्रतीक ने एक वीडियो पोस्ट करके कहा कि हमारे बीच जो कुछ गड़बड़ थी, वह सही हो गई है। इस वीडियो में उन्होंने उन लोगों को अपशब्द कहे, जो तलाक की बात कह रहे थे। उधर, अनबन की खबरों के चलते अपर्णा से लोग लगातार सवाल कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने तय किया कि बाहर घूमने जाएंगे। फिर अपर्णा और प्रतीक विदेश गए थे। समुद्र में नहाते हुए इनकी तस्वीरें सामने आई थीं। लेकिन, ये तस्वीरें प्रतीक ने नहीं, बल्कि अपर्णा ने पोस्ट की थीं। प्रतीक ने इन पर कोई कमेंट भी नहीं किया था। 23 फरवरी को एक और पोस्ट में अपर्णा और प्रतीक साथ नजर आए थे। यह पोस्ट भरत सिंह ने की थी, जो प्रतीक और अपर्णा के काफी करीबी हैं। यहां एक बात और है कि प्रतीक के पोस्ट पर अपर्णा अक्सर कमेंट भी करती थीं। लेकिन, प्रतीक अपर्णा के पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं करते थे। पिछले 1 साल से जिम से दूरी बनाई, घूमने पर फोकस किया प्रतीक का सोशल मीडिया अकाउंट और उनके 1 साल के पोस्ट देखने से समझ में आता है कि इस दौरान उनके जीवन में सब कुछ सामान्य नहीं था। प्रतीक को जिम से सबसे ज्यादा प्यार था, लेकिन पिछले एक साल में वह इससे दूर रहे। इस दौरान की सिर्फ एक ऐसी पोस्ट नजर आती है। यह वीडियो उन्होंने 22 अगस्त, 2025 को पोस्ट किया था। इसमें करीब 200 किलो वजन उठाते नजर आ रहे थे। कैप्शन में लिखा था- Back into 200's यानी फिर से 200 किलो उठाना शुरू किया। हालांकि, दूसरी कोई पोस्ट नजर नहीं आती है। बार्सिलोना में F-1 देखने गए, खुद रेसिंग कार चलाई पिछले एक साल में प्रतीक स्वीडन, स्पेन, ऑस्ट्रिया जैसे देशों में घूमने गए। इसके अलावा देश के अंदर उत्तराखंड और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गए। स्पेन के बार्सिलोना में F-1 देखने गए। यहां उन्होंने रेसिंग कारों को खुद भी चलाया। उन्होंने F-1 से जुड़ी 5 पोस्ट की थीं। मुंबई के लिंकिन पार्क में एक बड़ा प्रोग्राम हुआ, उसमे पहुंचे और पॉप सॉन्ग गाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था- जीवन का एक गोल पूरा हुआ। बेसहारा जानवरों से बहुत प्यार करते थे प्रतीक को बेसहारा जानवरों से विशेष लगाव था। पिछले 6 महीने में उन्होंने इससे जुड़े तमाम पोस्ट किए। एक पोस्ट तो उन्होंने हॉस्पिटल से वीडियो बनाकर किया। उस वक्त प्रतीक की सर्जरी हुई थी। लखनऊ में आवारा कुत्तों को लेकर प्रतीक यादव ने लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन भी किया था। सोशल मीडिया पर जब उन्होंने यह पोस्ट शेयर की, तो अपर्णा ने कमेंट में रेड हार्ट डाला था। यह 22 फरवरी की पोस्ट थी, यानी दोनों के बीच विवाद से करीब 1 महीने के बाद की। 1 साल से पहले जिंदगी कुछ अलग थी प्रतीक के पिछले एक साल से पहले के जीवन को देखें तो उसमें कई रंग नजर आते हैं। यह उनके सोशल मीडिया पोस्ट से समझ आता है। कई तस्वीरों में वह गाय के बछड़ों के साथ सेल्फी ले रहे, जिम कर रहे, आईपीएल मैच देख रहे। बेटी को वर्कआउट करवा रहे, संगम में स्नान कर रहे, कई जगहों पर तो मोटिवेशनल स्पीच भी दे रहे। यानी 1 साल पहले तक उनके जीवन में किसी तरह की कोई दिक्कत नजर नहीं आती थी। वह फिट दिखते थे, लेकिन इस एक साल में तमाम चीजें बदल गई। उनका चेहरा तक सूजा हुआ नजर आता था। ----------------------------- ये खबरें भी पढ़ें - अखिलेश के भाई प्रतीक को ससुर ने दी मुखाग्नि, सपा प्रमुख ने चिता पर लकड़ी रखी, प्रणाम किया; दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक गुरुवार दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए। लखनऊ में पत्नी अपर्णा के पिता यानी प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया। प्रतीक की दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर मौजूद थीं। दोनों ने भी पिता की चिता पर लकड़ी रखी। पढ़िए पूरी खबर... प्रतीक को 13 दिन में 2 बार हार्ट अटैक आया, सगा बेटा नहीं होने पर भी मुलायम ने अखिलेश के बराबर रखा; जिंदगी से जुड़े किस्से अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव को 13 दिन में 2 बार दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा। 30 अप्रैल को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर प्रतीक फ्लाइट से उतरकर VIP लाउंज की तरफ आ रहे थे। तभी उन्हें सीने में तेज दर्द उठा था। चक्कर आने से चलते-चलते गिर पड़े थे। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM योगी अचानक दिल्ली पहुंचे, शाह-नवीन से मुलाकात की:5 दिन पहले कैबिनेट विस्तार, 6 नए मंत्रियों को अब तक विभाग नहीं मिले
    Next Article
    फतेहपुर में नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाई:दो माह पहले हुई थी शादी, बहन ने ससुराल पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment