Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम जयंती पर उन्नाव में 101 ब्राह्मण हुए सम्मानित:पुरवा क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, लोगों में दिखा उत्साह

    11 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के पुरवा क्षेत्र में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 101 ब्राह्मणों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम प्रमोद वाजपेई के नेतृत्व में पडली बाजार में आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुई। इसके बाद भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचन हुए। आयोजन का मुख्य आकर्षण 101 ब्राह्मणों का सम्मान था। आयोजकों ने सभी ब्राह्मणों को गमछा और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ब्राह्मणों का आशीर्वाद लिया और समाज में उनके योगदान की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सम्मान समारोह समाज में सद्भावना और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के न्याय, धर्म और साहस के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी और युवा वर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने के लिए आयोजकों को बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा आयोजित:करहल के जैन मंदिर से शुरू, पूर्व मंत्री ने आरती उतारकर हरी झंडी दिखाई
    Next Article
    अंबेडकरनगर में दमकल खराब, ग्रामीणों ने धक्का देकर चालू किया:आग बुझाने पहुंची थी टीम, अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment