Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रशिक्षु आरक्षी ने संदिग्ध हालात में पिया तेजाब, लखनऊ रेफर:सीतापुर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में ट्रेनिंग ले रहा था, पुलिस तफ्तीश में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रशिक्षु आरक्षी ने संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब पी लिया। घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, घायल आरक्षी की पहचान अभिलाष पुत्र बलबीर के रूप में हुई है, जो इटावा जनपद का निवासी है और वर्तमान में सीतापुर स्थित पीटीसी में पिछले करीब 10 महीनों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। शनिवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर साथी प्रशिक्षुओं को घटना की जानकारी हुई। जब पता चला कि उसने तेजाब पी लिया है, तो सभी के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरक्षी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और क्या इसके पीछे कोई मानसिक तनाव या अन्य कारण थे। इस घटना के बाद पीटीसी परिसर में माहौल गंभीर बना हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच कराई जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। वहीं, साथी प्रशिक्षु भी इस घटना से स्तब्ध हैं और अभिलाष के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमए का परीक्षा देकर लौट रहे आर्मी जवान की पिटाई:एडमिट कॉर्ड में नाम देखकर दी जातिसूचक गालियां, बिहार से पेपर देने देवरिया आया था
    Next Article
    प्रतापगढ़ में नाली विवाद पर प्रधान-ग्रामीण में मारपीट:महिला घायल, ग्रामीणों ने चेतावनी दी आईजी से करेंगे शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment