Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमए का परीक्षा देकर लौट रहे आर्मी जवान की पिटाई:एडमिट कॉर्ड में नाम देखकर दी जातिसूचक गालियां, बिहार से पेपर देने देवरिया आया था

    3 hours ago

    2

    0

    लार में छुट्टी पर घर आए एक आर्मी जवान को जातिसूचक गाली-गलौज दी गई। फिर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जबकि एसएसआई विंध्याचल शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिल गई है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। देखें 2 तस्वीरें… यह पूरा मामला थाना क्षेत्र के खेमादेई गांव स्थित पावर हाउस के पास शुक्रवार की शाम का है। बिहार के सिवान जिले के मिश्रौली गांव निवासी सूरज कुमार राम भारतीय सेना हैं और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। वह पिंडी स्थित एक कॉलेज में एमए की परीक्षा देने ज्योति कुमारी के साथ गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि खेमादेई गांव के पास पावर हाउस के नजदीक स्विफ्ट कार सवार ने उनका रास्ता रोक लिया। उसने पूछताछ के दौरान सूरज का आईडी कार्ड और प्रवेश पत्र ले लिया और थप्पड़ मार दिया। प्रवेश पत्र देखने के बाद उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से सूरज और उनकी साथी की पिटाई कर दी, जिससे सूरज को अंदरूनी चोटें आईं। सूरज कुमार राम ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। उनका कहना है कि चोट लगने के बावजूद पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया, जो गंभीर लापरवाही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की है। वहीं, एसएसआई विंध्याचल शुक्ला ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल की गंगा में डूबा खनन मुंशी लापता:100 घंटे बाद भी सुराग नहीं, पुल निर्माण से बने गहरे गड्ढे में डूबा, NDRF कर रही तलाश
    Next Article
    प्रशिक्षु आरक्षी ने संदिग्ध हालात में पिया तेजाब, लखनऊ रेफर:सीतापुर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में ट्रेनिंग ले रहा था, पुलिस तफ्तीश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment