Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रॉपर्टी बेचने का विरोध करने पर मामा को जिंदा जलाया:झांसी में मामा के भाई से कहा था-ले जाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में भांजे ने अपने 69 साल के सगे मामा को जिंदा जलाकर मार डाला। 28 जून की रात मामा घर के बाहर सोए थे। तभी वह साले के साथ कार से आया और मामा को चद्दर समेत कार में डालकर लगभग 30 किलोमीटर दूर जंगल में ले गया। इस दौरान रास्ते में उसने गला भी दबाया। उसके बाद पत्थर से सिर कूच दिया। फिर पेट्रोल डालकर मामा को जिंदा जला दिया। 2 जुलाई को शव मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। सीसीटीवी से आरोपियों का सुराग मिला। शनिवार को हत्या का केस दर्ज करके पुलिस ने देर रात करीब 11 बजे भांजा और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया। उनसे वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली। उसने बताया कि वह मां के नाम की प्रॉपर्टी बेचना चाहता था। मामा इसका विरोध करता था। ये बात उसे पसंद नहीं थी। इस वजह से उसने उसकी हत्या की है। पूरा मामला लहचूरा थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए नेपाल सिंह तोमर (69) महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के दिदवारा गांव का रहने वाला था। वह कोई काम नहीं करता था। लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया- नेपाल की छोटी बहन सुधा की शादी लहचूरा थाना क्षेत्र के धमनापायक गांव में हुई थी। बहनोई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए नेपाल 30 सालों से अपनी बहन सुधा के घर पर रह रहे थे। नेपाल ने शादी भी नहीं की थी। पूरी जमीन अपनी बहन सुधा, बहनाई और भांजे प्रीतम के नाम कर दी थी। प्रीतम के नाम करीब 30 बीघा जमीन आई थी। मां के नाम की जमीन बेचने की फिराक में था प्रीतम अपनी पूरी जमीन बेच चुका था। वो माता-पिता से अलग दूसरे घर में रहता था। अब उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए मां सुधा के नाम की जमीन भी बेचने की कोशिश कर रहा था। इसका नेपाल विरोध करता था। नेपाल की बात ही उसकी बहन सुधा मानती थी। इसलिए उसकी घर में चलती नहीं थी। प्रीतम की दूसरी बातों पर भी नेपाल टोका टाकी करता था। मां भी अपने भाई की बात सुनती थी। इस वजह से प्रीतम अपने मामा नेपाल से खुन्नस रखता था। वह उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था। कई बार नेपाल को वह धमका भी चुका था। कहा था कि घर जाओ, नहीं तो मार देंगे। दो दिन पहले कहा था- हत्या कर दूंगा घरवालों का आरोप है 27 जून को प्रीतम ने बड़े मामा वीर सिंह को फोन करके कहा था कि मामा नेपाल को बुला लो। अगर वो यहां से नहीं गए तो दो दिन बाद उनको जान से मार दूंगा। उसकी बातों को किसी ने सीरियस नहीं लिया। 28 जून की रात को खाना खाकर नेपाल घर के बाहर सोया था। देर रात प्रीतम अपने साथियों के साथ कार से आया और सोते हुए मामा नेपाल को चद्दर समेत कार में डालकर ले गए। पहले गला दबाया तो मामा की मौत नहीं हुई। 30 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के अलीपुरा थाना क्षेत्र के करारागंज गांव के जंगल में पहुंचा। यहां सिर पर पत्थर मार दिया। इसके बाद पेट्रोल डालकर मामा नेपाल को जिंदा जला दिया। शव मिलने के बाद भांजे को उठाया 29 जून को घरवाले नींद से जगे तो नेपाल अपने बिस्तर से गायब था। तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। तब बड़े भाई वीरसिंह तोमर ने लहचूरा थाने में जाकर गुमशुदगी लिखा दी। 2 जुलाई को परिजनों को शव मिला। 3 जुलाई को भाई दोबारा थाने गया और अपहरण कर नेपाल की हत्या करके शव को जलाने की सूचना दी। सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग इसके बाद थाना प्रभारी सरिता मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम जांच में जुट गई। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर मालूम चला कि प्रीतम अपनी कार से नेपाल को उठाकर ले गया। 4 जुलाई को पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। शनिवार देर रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर प्रीतम और उसके चचेरे साले टोड़ीफतेहपुर के मवई गांव निवासी गोलू उर्फ राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रीतम और साले ने अपना जुर्म कबूल किया दोनों ने अपहरण के बाद नेपाल को जिंदा जलाने की बात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद हो गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ मध्य प्रदेश निवासी अनुज भी शामिल था। पुलिस भी उसे तलाशने में जुटी है। ये खबर भी पढ़ें आगरा में पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, मिस्त्री बुलाकर टाइल्स लगवा दीं, 45 दिन तक लोगों से कहती रही पति लापता है आगरा में एक महिला ने अपने पति की हत्या की, फिर उसकी लाश घर के बाथरूम में ही दफना दी। किसी को इस बात का पता न चले, इसके लिए बाथरूम में लाश के ऊपर टाइल्स लगवा दीं। 45 दिन तक लोगों से कहती रही कि पति लापता है। शुक्रवार को जब पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो महिला घबरा गई और पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहली बार राममंदिर की बैठक लीड नहीं करेंगे चंपत राय:6 जुलाई को उनके ही इस्तीफे पर होगा फैसला; 5 पॉइंट पर होगी चर्चा
    Next Article
    'पति को दफनाने के लिए डेढ़ फीट का गड्‌ढा खोदा':आगरा में पत्नी बोली- लाश घसीटकर बाथरूम ले गई, 1200 रुपए देकर फर्श बनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment