Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमानंद महाराज कैलाश खेर का डांस देख खिलखिला उठे:मोरपंखी हार पहनाकर बम लहरी गाया; बांके बिहारी को एकटक निहारते रहे

    1 day ago

    2

    0

    सूफी गायक कैलाश खेर शुक्रवार सुबह वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे। कैलाश खेर ने प्रेमानंद महाराज को मोरपंखी हार पहनाया। हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया, फिर बम लहरी गाना सुनाकर डांस किया। कैलाश खेर का भक्ति गीत सुनकर और डांस देखकर प्रेमानंद महाराज खिलखिलाकर हंसे। इससे पहले गुरुवार शाम को कैलाश खेर ने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। इस दौरान भगवान की छवि को एकटक निहारते रहे। करीब 30 मिनट मंदिर में रहे। पहले 3 तस्वीरें देखिए… कैलाश खेर ने बांके बिहारी मंदिर में देहरी का इत्र लगाया प्रसिद्ध भजन गायक कैलाश खेर गुरुवार देर शाम वृंदावन पहुंचे। यहां के एक फाइफ स्टार होटल में रुके। इसके बाद कैलाश खेर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। कैलाश खेर फूल बंगला में विराजमान भगवान बांके बिहारी की छवि को निहारते ही रह गए। यहां उन्होंने देहरी पर इत्र लगाया। इस दौरान सेवायत मोहित गोस्वामी ने उनको भगवान का प्रसादी, अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। प्रेमानंद महाराज ने सिंगर का हाल-चाल पूछा शुक्रवार सुबह कैलाश खेर रमण रेती स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचे। आश्रम के सेवादारों ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। संत प्रेमानंद महाराज ने कैलाश खेर से पूछा- आप ठीक हैं। जिस पर गायक ने कहा- मस्त हैं। इसके बाद कैलाश खेर ने माइक लिया और हाथ जोड़े। फिर बम लहरी गाना गाने लगे। गाना सुनकर प्रेमानंद महाराज बोले- बहुत सुंदर भजन सुनाने के दौरान जब कैलाश खेर ने अचानक डांस करना शुरू किया। तो संत प्रेमानंद महाराज मुस्कुराने लगे। 1 मिनट 30 सेकंड के बक्कड़ बम लहरी भजन सुनकर संत प्रेमानंद महाराज बोले- बहुत सुंदर, बहुत बढ़िया। इसके बाद कैलाश खेर ने कहा- मैं एक और भजन सुनाना चाहता हूं। जिस पर संत प्रेमानंद ने कहा- जी। 5 वर्ष की मीरा लाडली भजन सुनाया कैलाश खेर ने संत प्रेमानंद महाराज को अपने अंदाज में 5 वर्ष की मीरा लाडली हो, सखियां में खेला जाए री, सुन राणा बाई री भजन सुनाया। इस भजन को सुनकर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा- बहुत अच्छी आवाज है। इसके बाद कैलाश खेर ने संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और वहां से रवाना हो गए। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- काशी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी, VIDEO:चिकन बिरयानी परोसी, हिंदू संगठन बोले- हडि्डयां नदी में फेंकीं; 14 गिरफ्तार काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई। सोमवार को हुई इस पार्टी में आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी। साथ ही इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जल्द ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 18 जून तक आ सकता है मानसून:बारिश बंद हुई तो गर्मी-उमस बढ़ी, पारा 45°C पहुंचा; अब रातें भी गर्म होंगी
    Next Article
    'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो':लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को फोन कर दबाव बनाया; हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment