Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका से शादी की मांग पर युवक टावर पर चढ़ा:सुसाइड की धमकी, पांच घंटे बाद फिरोजाबाद पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

    18 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला कस्बे में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद युवक खुद ही नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद निवासी अंकित पुत्र महावीर सिंह शनिवार सुबह करीब पांच बजे गांधी नगर स्थित क्राइस्ट द किंग स्कूल के पीछे लगे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 4 तस्वीरें देखिए… बताया गया है कि अंकित का मैनपुरी जनपद के घिरोर क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर युवक तनाव में आ गया और टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। इस दौरान युवक की फोन पर बातचीत भी कराई गई, ताकि उसे शांत किया जा सके। करीब पांच घंटे के अथक प्रयासों के बाद युवक स्वयं ही टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। क्षेत्राधिकारी टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि युवक प्रेम प्रसंग के चलते तनाव में था और समझाने-बुझाने के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में शटडाउन के बावजूद चालू हुई लाइन:संविदा लाइनमैन की मौत पर जेई समेत 2 पर केस, विभाग देगा 7.5 लाख की सहायता
    Next Article
    'रामलला का दर्शन करना सौभाग्य की बात':अयोध्या में मैथिली ठाकुर बोलीं-राम दरबार को देखना दिव्य अनुभव, शब्दों में बयां करना मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment