Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर की थी मंगेतर की हत्या:चाकू से गला काटा, शरीर पर किया वार; मंदिर में की थी शादी, गिरफ्तार

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में युवक की मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। सुनसान इलाके में बुलाकर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में प्रेमिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। शिवली कोतवाली क्षेत्र में 2 मार्च को मकरंदपुर बंथा के पास रामगंगा नहर रोड किनारे एक खेत में राजा बाबू (20) का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला काटकर हत्या की पुष्टि हुई। साथ ही शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान भी मिले। इसके बाद मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। कॉल डिटेल से खुला पूरा मामला जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल खंगाली। जिसमें उसकी मंगेतर कोमल का नाम सामने आया। पूछताछ में कोमल ने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कोमल का पहले सागर नाम के युवक से प्रेम संबंध था। जो बाद में टूट गया। इसके बाद उसकी नजदीकियां राजा बाबू से बढ़ीं और दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली थी। परिवार वालों ने 7 मई को उनकी विधिवत शादी तय कर दी थी। इसी बीच सागर दोबारा कोमल के संपर्क में आया और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर राजा बाबू को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। फोन कर बुलाया, रास्ते में किया हमला योजना के तहत कोमल ने 2 मार्च को राजा बाबू को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। रास्ते में सागर और उसके साथियों ने उसे रोक लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। हमलावरों ने उसे मृत समझकर खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सागर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का टूटा मोबाइल और खून से सनी शर्ट बरामद की गई। मामले में प्रेमिका कोमल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में एयर सिलेंडर फटा:वर्कशॉप में काम कर रहे युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    तेज रफ्तार कार ने 2 वर्षीय मासूम को रौंदा:देवरिया में मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार; सड़क किनारे खेल रहा था मासूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment