Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी महिला:जालौन में 3 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के आने के बाद 150 फीट ऊंचे टावर से उतरी

    7 hours ago

    2

    0

    जालौन के उरई में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शादीशुदा महिला प्रेमी से शादी की जिद को लेकर बीएसएनएल कार्यालय परिसर में लगे करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। वहीं महिला को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी के मौके पर पहुंचने और समझाने पर महिला नीचे उतर आई। नीचे आते ही वह प्रेमी से लिपटकर रोने लगी। 10 साल से दोनों में प्रेम संबंध जानकारी के अनुसार एट थाना क्षेत्र के पिरोना गांव निवासी आरती कुशवाहा का उरई कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी निवासी आसिफ अंसारी पुत्र कयूब अंसारी से पिछले करीब 10 वर्षों से प्रेम संबंध था। बताया गया कि आरती की पहली शादी चमारी गांव निवासी राहुल कुशवाहा से हुई थी, लेकिन पति की मौत के बाद परिवार ने उसकी दूसरी शादी अमीटा गांव निवासी युवक से करा दी थी। इसके बावजूद वह अपने पुराने प्रेमी आसिफ को नहीं भूल पाई। गुरुवार को आरती अचानक उरई स्थित बीएसएनएल कार्यालय पहुंची और वहां लगे टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह प्रेमी आसिफ को बुलाने और उससे शादी कराने की मांग पर अड़ी रही। प्रेमी से शादी करना चाहती है करीब तीन घंटे तक महिला तेज धूप में टावर पर बैठी रही। इस दौरान नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही और लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। बाद में पुलिस ने प्रेमी आसिफ को मौके पर बुलाया। उसके पहुंचने और बातचीत करने के बाद महिला नीचे उतरने को तैयार हुई। नीचे आने के बाद आरती ने बताया कि वह आसिफ से बेहद प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है। उसका आरोप है कि आसिफ ने पहले उसे किसी और से शादी नहीं करने दी, लेकिन बाद में परिस्थितियों के चलते उसकी दूसरी शादी हो गई। पुलिस दोनों से कर रही पूछताछ वहीं आसिफ ने भी स्वीकार किया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध हैं। उसने बताया कि करीब छह महीने पहले आरती ने उसके खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज कराया था। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में चुनाव के बाद लौटे भाजपा नेताओं का सम्मान:हरदोई BJP की जीत में भूमिका निभाने वालों को किया गया सम्मानित
    Next Article
    मऊ मकान गणना में प्रदेश में 15वें स्थान पर:अपर जिलाधिकारी ने की अपील, स्व-गणना में अधिक से अधिक लोग भाग लें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment