Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी-प्रेमिका एक रस्सी से पेड़ पर लटके मिले:महोबा में मौत से पहले लड़की की मांग में सिंदूर भरा, 3 साल से था अफेयर

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के महोबा में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले। लड़की की मांग में सिंदूर भरा था। मौके से एक मोबाइल फोन, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और चिप्स के रैपर भी मिले हैं। गांववालों का कहना है कि दोनों ने मौत से कुछ देर पहले ही शादी कर ली थी। दोनों बुधवार रात 8 बजे से अपने घरों से लापता थे। घरवालों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घरवालों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले 3 साल से अफेयर था। पुलिस का कहना है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। घटना जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर चरखारी थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला सिलसिलेवार जानिए सबुआ गांव में रहने वाला उपेंद्र विश्वकर्मा (24) गांव में ही एक आरा मशीन में लकड़ी काटने का काम करता था। 3 साल पहले उसकी मुलाकात जयेंद्र नगर में रहने वाली आरती कुशवाहा (22) से हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति से होने के कारण दोनों को समाज और परिवार का डर था। इसलिए उन्होंने इस रिश्ते के बारे में परिवार में भी किसी को भनक नहीं लगने दी थी। पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई (बुधवार) की रात 8 बजे आरती दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन फिर नहीं लौटी। घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात उन्होंने चरखारी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार शाम से ही उपेंद्र भी ड्यूटी से घर नहीं लौटा था। घरवाले उसकी भी तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गांववाले उपेंद्र के घर के पास से गुजर रहे थे। वे लोग उपेंद्र के घर से करीब 500 मीटर दूर गुढ़ा मोड़ पर पहुंचे। वहां एक खेत में लगे आम के पेड़ पर उपेंद्र और आरती के शव एक ही रस्सी से लटकते देखे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाया। पुलिस को आरती की मांग में सिंदूर भरा मिला, जबकि वह अविवाहित थी। पास में कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल, चिप्स के पैकेट भी पड़े मिले। गांववालों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है। सुसाइड करने से पहले दोनों ने शादी की थी। घरवाले बोले- कभी इस रिश्ते के बारे में नहीं बताया लड़की के चाचा ने अनिल कुमार ने बताया- रात में खाना खाने के समय पता चला कि आरती घर पर नहीं है। हम लोगों ने आसपास उसकी काफी तलाश की और पुलिस को भी सूचना दी। बुधवार सुबह पता चला कि वह एक लड़के के साथ पेड़ से लटकी मिली। परिवार को उनके अफेयर की कुछ नहीं पता था। लड़के के पिता ने कुंदनलाल ने बताया कि उपेंद्र रात करीब 8 बजे तक घर में था। इसके बाद वह बाहर निकला और फिर नहीं लौटा। सुबह गांव वालों से बेटे की मौत की सूचना मिली। बेटे ने कभी किसी से प्रेम संबंध का जिक्र नहीं किया था। दोस्त बोला- 3 साल से अफेयर चल रहा था उपेंद्र के दोस्त आशीष कुमार पाठक ने बताया- दोनों के बीच पिछले 3 साल से अफेयर था। हालांकि, उपेंद्र ने कभी लड़की की पहचान या उसके परिवार के बारे में किसी को नहीं बताया। अगर उसने बताया होता, तो दोनों की शादी कराने की कोशिश की जाती। आरती के परिवार की जिम्मेदारी मां पर आरती के पिता की करीब 5 साल पहले मौत हो चुकी है। मां मजदूरी करके घर का खर्च चलाती हैं। आरती का एक बड़ा भाई और बड़ी बहन है। वहीं, उपेंद्र 3 भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता खेती-किसानी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीओ दीपक दुबे ने बताया– दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें- भाजपा विधायक बोले- मेरी हत्या की कोशिश हुई, महोबा में डंपर ने एस्कॉर्ट वाहन को मारी ठोकर; गनर, गार्ड सहित 3 घायल महोबा में चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत बुधवार रात करीब 12:25 बजे भीषण सड़क हादसे का शिकार होते-होते बच गए। ड्राइवर की सूझबूझ से उनकी जान बच गई। लेकिन डंपर की टक्कर से पीछे चल रहे एस्कॉर्ट वाहन में सवार सरकारी गनर, निजी सुरक्षा गार्ड और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एस्कॉर्ट वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी पुलिस विभाग में फेरबदल, 125 DSP के ट्रांसफर:कमलेश कांत को नोएडा भेजा, अशोक सिंह का गोरखपुर जीआरपी ट्रांसफर
    Next Article
    लखनऊ की समिट बिल्डिंग में बैठकर 200 करोड़ की ठगी:देशभर की 40 लड़कियां पकड़ी गईं, 119 लोगों का स्टाफ; 3 करोड़ किराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment