Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी की हत्या करने वाली बोली- ब्लैकमेल कर रहा था:आगरा में बार-बार होटल बुलाता, पति को अश्लील वीडियो भेजने की धमकी देता था

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने प्रेमी की हत्या ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पूरी प्लानिंग के साथ की थी। शुक्रवार को गर्लफ्रेंड ने पुलिस की पूछताछ में बताया- वह ब्लैकमेल कर रहा था। पुराने फोटो-वीडियो दिखाकर अपने मन का करना चाह रहा था। बार-बार होटल मिलने के लिए बुलाता था। पति को फोटो-वीडियो भेजने की धमकी देने लगा था। इससे तंग उसने हत्या की योजना बनाई। उसने बताया कि प्रेमी को दिल्ली से आगरा के होटल में बुलाया। खुद बैग में चाकू और हथौड़ा लेकर पहुंची। कमरे में प्रेमी को खूब शराब पिलाई। जब वह नशे में चूर हो गया तो चाकू से गले पर वार कर दिया। वह बेड से फर्श पर गिरकर तड़पने लगा। फिर हथौड़े से गर्दन पर वार किए। जब प्रेमी की मौत हो गई तो चीखने-चिल्लाने लगी। कहने लगी- ‘मैंने उसे मार डाला...मैंने उसे मार डाला।’ वारदात इटौरा थाना क्षेत्र के एक होटल की है। सिलसिलेवार जानिए पूरी कहानी… कमरे में शराब पी, डेढ़ घंटे विवाद और फिर गर्लफ्रेंड ने मौत के घाट उतारा आगरा के मलपुरा थाना के इटौरा स्थित होटल ताजपथ के कमरा नंबर 204 में शुक्रवार सुबह 11 बजे फतेहपुर सीकरी निवासी खिल्लो (35) अपनी गर्लफ्रेंड आगरा के मलपुरा के मकरौल निवासी प्रीति के साथ पहुंचा। दोनों रिश्ते के मामा-भांजी हैं। थोड़ी देर बाद खिल्लो होटल से बाहर गया और शराब लेकर वापस आया। दोनों ने कमरे में शराब पी। आरोपी प्रीति ने पूछताछ में पुलिस को बताया- शराब पीने के दौरान दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ। वो आपत्तिजनक फोटो-वीडियो दिखाने लगा। पति को भेजने की धमकी देने लगा। जबरन संबंध बनाना चाह रहा था। इसी बीच दोपहर करीब 12.30 बजे मैंने बैग से चाकू निकाला और नशे में धुत खिल्लो की गर्दन पर मारा। इससे खिल्लो पलटकर मुंह के बल फर्श पर गिर गया। खिल्लो दर्द से कराह रहा था, इसी बीच मैंने थैले से हथौड़ा निकाला और उसके सिर पर एक के बाद एक 4-5 वार किए। जब देखा कि वह मर गया तो डर में चीख निकल गई। होटल के स्टाफ ने मुझे देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। शराब की बोतल, चाकू-हथौड़ा कमरे से बरामद मलपुरा थाना पुलिस ने कमरे से हत्याकांड में प्रयोग किया हुआ हथौड़ा और चाकू बरामद किया। इसके अलावा कमरे से शराब की बोतल और बैग भी मिला। खिल्लो के भाई अजय ने प्रीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि खिल्लो दिल्ली से कब आया? लगभग एक महीने पहले ही खिल्लो फतेहपुर सीकरी स्थित घर से दिल्ली काम करने गया था। वह दिल्ली में टाइल्स वगैरह लगाने का काम करता था। प्रीति ने खिल्लो का मोबाइल भी तोड़ा दिया पुलिस के मुताबिक, प्रीति ने खिल्लो को रास्ते से हटाने के लिए पहले से ही पूरी तैयार की थी। होटल आने से पहले ही उसने एक बैग में हथौड़ा और चाकू रख लिया था। उसने खिल्लो का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। आंशका है कि इस मोबाइल में ही प्रीति और खिल्लो के वीडियो और फोटो हो सकते हैं। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रीति दो बच्चों की मां है आरोपी गर्लफ्रेंड प्रीति के परिवार वालों से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि प्रीति और खिल्लो रिश्ते के मामा-भांजी हैं। उनके बीच क्या चल रहा था, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। प्रीति की शादी 2014 में भरतपुर निवासी दिनेश से हुई थी। पति कपड़े की दुकान पर काम करता है। एक 11 साल का बेटा है। दिसंबर 2025 में उसने बेटी को जन्म दिया था। प्रीति नर्सिंग का काम करती थी। मगर, दूसरा बच्चा छोटा होने के कारण उसने नर्सिंग का काम फिलहाल छोड़ रखा था। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया- महिला ने पूछताछ में बताया है कि खिल्लो के पास उसके कुछ वीडियो और फोटो थे, जिनकी धमकी देकर वह उसे बुलाता था। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर छानबीन कर रही है कि दोनों कब से रिलेशनशिप में थे। इसके साथ ही हत्याकांड के अन्य पहलुओं की भी छानबीन की जा रही है। ------------------ ये खबर भी पढ़िए- पराए मर्द के वीर्य से बच्चा पैदा कर रहीं लड़कियां: कुंआरी और गोरी की कीमत ज्यादा, यूपी में खुफिया कैमरे पर कोख की सौदेबाजी 'इसे देखिए, ये लड़की पहले भी कोख बेचकर बच्चा दे चुकी है, पतली-दुबली है, तब इसने 10 लाख रुपए लिए थे, अब 15 लाख मांग रही है, हमारा बड़ा नेटवर्क है, लखनऊ में ही 10 सेंटर हैं, जहां पराए मर्द का वीर्य लेकर लड़कियों से बच्चा पैदा कराते हैं, 10 महिलाएं मेरे पास हैं।' ये कहना है यूपी के एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक का। वह कोख का धंधा करने वालों का सरगना है। ये गिरोह महिला की उम्र, कद-काठी, रूप-रंग और नैन-नक्श से उसके मां बनने के दाम तय करता है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में भीषण गर्मी, बांदा देश में सबसे गर्म:पश्चिम में आंधी-बारिश से बदला मौसम; इस महीने 47-48°C तक जाएगा पारा
    Next Article
    NIT में एक और बीटेक छात्रा के सुसाइड की कोशिश:हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदना चाहा, स्टूडेंट ने बचाया; 2 दिन पहले भी सुसाइड पर हुआ हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment