Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिजनों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन:तहरीर बदलने का आरोप लगाया, युवक की गला रेतकर हुई थी हत्या

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार को शव मिलने के बाद मृतक की पहचान हुई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। उन्होंने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाया है। यह घटना कप्तानगंज के करचोलिया गांव स्थित समय माता मंदिर के पास हुई। रविवार सुबह मंदिर के पास एक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। बाद में मृतक की पहचान मस्जिदिया गांव निवासी मनोज तिवारी के रूप में हुई। मनोज तिवारी की पत्नी कुमकुम के अनुसार, 2 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे एक अज्ञात वाहन उनके घर के बाहर रुका था। वाहन में सवार लोग मनोज को बुलाकर अपने साथ ले गए। रात में मनोज ने फोन कर बताया था कि वह उनके साथ खाना खाकर लौटेगा, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। अगली सुबह परिजनों को मनोज का शव मिलने की जानकारी मिली। हत्या की इस घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। परिजनों ने हत्या में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में दो दिवसीय CBT कार्यशाला का समापन:विशेषज्ञों ने सिखाईं मानसिक स्वास्थ्य सुधार की तकनीकें
    Next Article
    बाढ़ से पहले 'एक्शन मोड' में प्रशासन:डीएम ने लखीमपुर में तैयारियों का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment