Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत:परिजनों ने हंगामा कर लापरवाही का आरोप लगाया, डॉक्टर-स्टाफ फरार

    12 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में कथित लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, जिसके बाद डॉक्टर और स्टाफ ताला लगाकर फरार हो गए। नगर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन चौराहे स्थित वैभव मेडिकेयर सेंटर में प्रसव के दौरान पूजा सिंह (पत्नी राजकमल सिंह) और उनके नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने गंभीर लापरवाही बरती। उनका कहना है कि ऑपरेशन के समय महिला की बच्चेदानी फट गई, जिससे नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर पूजा सिंह ने भी दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख अस्पताल संचालक, डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण अस्पताल के बाहर डटे हुए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में कई निजी अस्पताल बिना पर्याप्त मानकों के संचालित हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री बदलने में माहिर, उनके आगे गिरगिट भी फेल:वाराणसी में कांग्रेस नेत्री नेट्टा डिसूजा बोलीं - उनकी तरह झूठ नहीं बोल सकती
    Next Article
    बस्ती पुलिस ने दो शातिर चोर पकड़े:चोरी के 1.57 लाख रुपये बरामद, गृह प्रवेश वाले घर में हुई थी वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment