Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिपराइच सीट पर भाजपा से पहली पसंद महेंद्र पाल सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अमरेंद्र निषाद, बसपा से दीपक अग्रवाल

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जिले की पिपराइच विधानसभा सीट पर दो बार से विधायक महेंद्रपाल सिंह अभी भी लोगों की पहली पसंद हैं। 53 % लोगों ने माना है कि उन्हें ही 2027 में उम्मीदवार होना चाहिए। पार्टी के रूप में इस सीट पर पहली पसंद भी भाजपा ही है। सपा दूसरे तो बसपा तीसरे स्थान पर है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद विधायक महेंद्रपाल सिंह ही हैं। उन्हें 62 % लोगों ने अपना समर्थन दिया है। पूर्व मंत्री जीतेंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू भैया दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 29 % लोगों ने पसंद किया। राघवेंद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें 4 % लोगों ने अपना समर्थन दिया है। जनार्दन जायसवाल को 1 % लोगों ने पसंद किया। 4 % ऐसे लोग हैं, जो भाजपा से किसी और को चाहते हैं। सपा में सबसे ज्यादा लोगों ने उम्मीदवार के रूप में अमरेंद्र निषाद को पसंद किया है। उन्हें 57 % लोगों का समर्थन मिला है। मनमोहन यादव दूसरे स्थान पर हैं, उन्हें 19 % का समर्थन मिला है। देवेंद्र भूषण निषाद तीसरे स्थान पर हैं, उन्हें 7 % लोगों ने समर्थन दिया है। 17 % लोग ऐसे हैं, जो इस पार्टी से किसी और को प्रत्याशी बनाना चाहते हैं। बसपा में दीपक अग्रवाल पहली पसंद हैं। उन्हें 67 % लोगों ने उम्मीदवार के रूप में पसंद किया है। आजाद अली दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 8 % लोगों के मत मिले हैं। 25 % लोग ऐसे हैं, जो किसी अन्य को बसपा प्रत्याशी बनाना चाहते हैं। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्री सीमेंट फैक्ट्री से चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार:एटा पुलिस ने लोहे के गार्डर और कार बरामद की, भेजा जेल
    Next Article
    तिर्वा सीट पर सपा से अनिल पाल पहली पसंद:बसपा से लालू वर्मा पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment