Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पन्ना में खुदाई के दौरान कुआं धंसा, 5 की मौत:परिजन बोले- 3 घंटे में भी नहीं पहुंची प्रशासनिक टीम, रेस्क्यू में देरी से गई जान

    8 hours ago

    1

    0

    पन्ना जिले के एक खेत में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्‌टी धंस गई। इसमें दबकर 5 मजदूरों की मौत हो गई। इनके नाम आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू यादव और चुनवाद पाल बताए गए हैं। कुएं का काम विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना (वीबी जी राम जी) के तहत किया जा रहा था। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अजयगढ़ के बीहरपुरवा गांव में हुआ। मृतकों के परिजन का आरोप है कि हादसे के 3 घंटे के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी या कोई सरकारी टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने जेसीबी मंगाकर खुद रेस्क्यू अभियान चलाया। इसी देरी की वजह से मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। हादसे के शिकार आशीष, राजकुमार, रामपाल और चुन्नू यादव एक ही परिवार के सदस्य हैं। कलेक्टर ऊषा परमार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मृतकों के परिजन से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कहा- पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सीएम ने जताया दुख; परिजन को मुआवजे की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले की ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नयापुरवा में निर्माणाधीन कुएं के धंसने से श्रमिकों की मौत पर दुख जताया है। सीएम ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए हैं। देखिए, दो तस्वीरें… पानी पीने बाहर आए 2 मजदूर और पीछे से ढह गया कुआं ग्रामीणों के मुताबिक, बीहरपुरवा निवासी बिन्नू अहिरवार के खेत में 10 दिन से 7 मजदूर कुएं की खुदाई कर रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो मजदूर पानी पीने के लिए बाहर आए। उनके ऊपर आते ही गीली मिट्टी भरभराकर ढह गई। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। फिर जेसीबी मंगाकर मजदूरों को निकालने की कोशिश की। सबसे पहले राजकुमार यादव और चुनवाद पाल के शव मिले। इसके बाद एक-एक करके बाकी तीन मजदूरों के शव निकाले गए। आरोप- सरपंच ने खतरनाक जानते हुए भी कराया काम मजदूरों के परिजन राकेश यादव ने रोते हुए कहा- यह कुआं पिछले साल की खुदाई और पानी की वजह से पहले से ही कटा हुआ था। खतरनाक होने की वजह से कोई भी मजदूर वहां काम करने को तैयार नहीं था। सरपंच को पहले से ही पता था कि यहां जान का खतरा है, इसलिए उसने मजदूरों को बुलाने के लिए सामान्य मजदूरी 350 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए करने का लालच दिया। मजदूर पैसों के लिए काम करने गए और हादसे का शिकार हो गए। राकेश ने कहा- सुबह 10 बजे हादसा हुआ, सरकारी टीम दोपहर एक बजे पहुंची। तब कर हमारे लोग दम तोड़ चुके थे। हमारी आवाज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचनी चाहिए, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। यह खबर भी पढ़ें… एमपी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 की मौत मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृत मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई की सोसायटी में बकरे लाने पर विवाद से तनाव:दो पक्षों में मारपीट, चाकू से हमले का आरोप, इलाके में पुलिस बल तैनात
    Next Article
    राइटर मधु किश्वर ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई:PM मोदी से जुड़ा वीडियो शेयर करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जिला कोर्ट से नहीं मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment