Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुणे में 4 साल की बच्ची से रेप और हत्या:65 साल का आरोपी गिरफ्तार; सीएम बोले- सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी

    7 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने 4 साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 65 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची पुणे के भोर तहसील में रहने वाली अपनी नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां बिताने आई थी। भीमराव कांबले (आरोपी) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के पास बने तबेले में ले गया। वहां बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख ने इस मामले में आरोपी के लिए फांसी और मामला की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की थी। इसके बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएगी और अपराधी के लिए फांसी की मांग करेगी। तबेले से मिला बच्ची का शव काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ लोगों ने तबेले में भी बच्ची को तलाशा तो उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की तलाश की तो एक फुटेज में आरोपी बच्ची को तबेले की ओर ले जाता हुआ नजर दिया। पुलिस ने तुरंत भीमराव कांबले को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। गांव वालों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्काजाम किया घटना के बाद गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में 7 साल की बच्ची से बंधक बनाकर रेप:पार्क में खेल रही मासूम को कार्टून दिखाने का लालच दिया; घर में गलत काम किया भोपाल के अशोका गार्डन थाना इलाके में 7 साल की बच्ची से रेप की वारदात सामने आई है। आरोपी पार्क में खेल रही मासूम को साथ ले गया। घर में उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद टॉफी का लालच देकर बच्ची को किसी को भी ना बताने को कहा और छोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Exit Poll पूरी तरह गलत..., Assam में जीत के भरोसे पर Congress, लोकसभा नतीजों का दिया हवाला
    Next Article
    गाना 'अलग कुछ करी' का वीडियो वायरल, एक्ट्रेस के प्यार में डूबे दिखे प्रमोद प्रेमी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment