Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस पर पिस्टल तानने वाले के एनकाउंटर पर बवाल:सड़क जाम कर लोगों ने कहा-निहत्थे पर पुलिस ने गोली क्यों चलाई; 6 घंटे हाईवे जाम

    6 hours ago

    2

    0

    भोजपुर में पुलिस पर पिस्टल तानने और फायरिंग करने के आरोपी भरत तिवारी का बुधवार को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस की इस एक्शन पर अब सवाल उठ रहे हैं। भरत के गांव वालों का कहना है कि सरेंडर करने के बावजूद पुलिस ने उसे 4 गोलियां मारीं। इस घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने गुरुवार को भरत तिवारी का शव रखकर आरा-बक्सर फोरलेन जाम कर दिया। करीब 6 घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। सड़क से जाम हटाने पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि भरत तिवारी कोई अपराधी नहीं था। जब उसने हथियार फेंककर सरेंडर कर दिया था, तब पुलिस ने उसे गोलियां क्यों मारीं। गोली चलानी भी थी, तो घुटने के नीचे मारनी चाहिए थी, लेकिन उसके जांघ के ऊपर गोली मारी गई। बवाल की कुछ तस्वीरें देखिए… जानिए भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर की पूरी कहानी क्या है कहानी की शुरुआत पिछले रविवार और सोमवार से होती है। गांव के लोगों के मुताबिक, भरत ने प्रशासन पर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत न पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पदाधिकारियों को अपशब्द कहे थे। मामले की जानकारी के बाद सोमवार को शाहपुर थाना की पुलिस भरत के घर पहुंची। भरत की मां का कहना है- ‘जब पुलिस आई, तब मेरा बड़ा बेटा घर पर नहीं था। इस दौरान शाहपुर थाने की पुलिस ने हम लोगों को धमकाया, गालियां दी। पुलिस ने धमकी देते हुए कहा- तुम लोगों को एक-एक कर खत्म करेंगे, फिर भूषण को मारेंगे।’ आशा देवी के मुताबिक, ‘इस घटना के बाद भरत कहीं से पिस्टल लेकर घर आ गया। मंगलवार को दोबारा पुलिस भरत को ढूंढते हुए घर आई तो भरत ने पिस्टल निकाल कर पुलिसकर्मियों पर तान दी।’ घटना से जु़ड़ी 3 तस्वीरें देखिए…. छत से पुलिस वालों पर की फायरिंग बुधवार की सुबह जब भरत को पता चला कि पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी की है, तो वो अपने घर की छत पर चला गया। फेसबुक लाइव आकर पुलिसकर्मियों को धमकाया, गालियां दी और फायरिंग भी की। भरत की ओर से फायरिंग के बाद पुलिसकर्मी पीछे हट गए। इसके बाद भरत बाइक से घर से करीब 2 किलोमीटर दूर बाढ़ प्रभावितों लोगों के पास चला गया। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद भरत दोबारा फेसबुक लाइव आया। पुलिसकर्मियों से अपनी मांगों को पूरा करने की डिमांड की। भरत ने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई। थोड़ी देर बाद भरत ने अपना पिस्टल पुलिस के सामने फेंक दिया और सरेंडर करने की बात कही। फिर उसने फेसबुक लाइव बंद कर दिया। पुलिस बोली- जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई पुलिस का कहना है कि हथियार फेंकने के बाद भरत की ओर जैसे ही पुलिस की टीम बढ़ी, भरत ने दोबारा हथियार उठाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस की ओर से फायरिंग में तीन गोली उसके पैरों में लगी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद PMCH रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। SDM को दी थी धमकी भरत तिवारी उर्फ भारत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तस्वीर में वो अवैध पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा था। इसकी शिकायत भोजपुर एसपी से की गई थी। एसपी के निर्देश पर शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे थे। पुलिस जांच में पता चला युवक पिछले कुछ दिनों से अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर बहुत एग्रेसिव पोस्ट कर रहा था। एक पोस्ट में उसने जगदीशपुर के एसडीएम के एनकाउंटर की बात लिखी थी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें एनकाउंटर के बाद भोजपुर में हुए बवाल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले आदित्य पंचतत्व में विलीन:मां शव से लिपटी, बार-बार बेसुध हो रही, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
    Next Article
    इंदौर से जोधपुर जा रही रणथंभौर एक्सप्रेस से निकला धुआं:रतलाम में यात्री दूसरे ट्रैक पर कूदे, 10 मिनट बाद दूसरी ट्रेन आई; ऐसे में मुरैना में 4 मौतें हुई थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment