Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस पर हमले के बाद नौगवां अर्जुनपुर में सन्नाटा:अलीगढ़ में दरोगा की पिस्टल छीनने के बाद 18 आरोपी अरेस्ट, 200 पर FIR

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के बाद लगभग 5 हजार की आबादी वाले नौगवां अर्जुनपुर गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। कोर्ट से वारंट जारी होने पर रविवार को दरोगा और पुलिसकर्मी आरोपी मेहंदी हसन को गिरफ्तार करने पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान हालात बेकाबू हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान वारंटी मेहंदी हसन ने दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर उन्हीं पर तान दी। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया और पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। अब तक इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस की भारी दबिश और गांव में तैनात बल के कारण गलियों में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस करीब 150 से 200 अज्ञात लोगों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सन्नाटे में डूबी गलियां, बंद दरवाजे गांव की स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण बनी हुई है। गलियों में गहरा सन्नाटा है और अधिकतर घरों के दरवाजे अंदर से बंद हैं। खटखटाने पर भी लोग बाहर नहीं आ रहे हैं। मुख्य आरोपी मेहंदी हसन का घर खुला मिला, लेकिन अंदर कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार के लोग घटना के बाद जल्दबाजी में घर छोड़कर चले गए हैं। कुछ महिलाएं छतों से झांकती नजर आईं, लेकिन जैसे ही कोई अजनबी पास आता है, वे तुरंत दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लेती हैं। जमीन विवाद से शुरू हुआ मामला ग्रामीण बन्ने खां के मुताबिक, मेहंदी हसन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और वह दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। विवाद की जड़ एक जमीन का टुकड़ा बताया जा रहा है, जो पहले उसके परिवार की थी और बाद में किसी अन्य व्यक्ति ने खरीद ली थी। आरोप है कि रविवार को पुलिस मेहंदी हसन को रंगदारी और अवैध कब्जे के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी, तभी उसके समर्थकों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया। 4-5 पुलिसकर्मियों पर हमला स्थानीय दुकानदार शफी के अनुसार, शुरुआत में 4–5 पुलिसकर्मी ही गांव पहुंचे थे, लेकिन गिरफ्तारी का विरोध अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इसके बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस हमले में उपनिरीक्षक महेश चंद्र सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। भीड़ ने दरोगा की सरकारी पिस्टल, वायरलेस हैंडसेट और मोबाइल भी लूट लिया था, जिन्हें बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। 18 गिरफ्तार, 38 नामजद और 200 पर केस पुलिस ने मुख्य आरोपी मेहंदी हसन, तीन महिलाओं और एक युवती सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में 38 नामजद और लगभग 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 18 लोगों को जेल भेजा जा चुका है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है और लगातार गश्त जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 40 डिग्री तापमान, पारा 5 डिग्री गिरा:AQI 154; DM ने की दोपहर में घर से न निकलने की अपील
    Next Article
    बरेली में स्मार्ट मीटरों से जनता परेशान:बिजली दफ्तरों में उमड़ रही भीड़, जरूरी काम काज छोड़कर लोग लाइन में लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment