Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने वीवीआईपी सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण शुरू किया:एस्कॉर्ट ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया शामिल

    12 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में आगामी विधानसभा चुनाव–2027 को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वीवीआईपी और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स’ (टीओटी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के पर्यवेक्षण में संचालित हो रहा है। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों से चयनित अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वीवीआईपी/वीआईपी ड्यूटी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। इसमें रूट चार्ट तैयार करना, एस्कॉर्ट ड्यूटी, एंटी-सबोटाज चेकिंग, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन प्रतिक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय जैसे विषय शामिल हैं। साथ ही डेमो और प्रायोगिक अभ्यास के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्थाओं को व्यवहारिक रूप से समझाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षित कर्मियों के जरिए अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षित करना है, ताकि जनपद स्तर पर एक मजबूत और सक्षम सुरक्षा तंत्र विकसित किया जा सके। इससे किसी भी वीआईपी या वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी वीआईपी सेल निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, टीओटी प्रशिक्षक निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक अनूप कुमार पाण्डेय और उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल; लखनऊ-दिल्ली पर हुआ हादसा
    Next Article
    संभल में महिला की संदिग्ध हालत में मौत:मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, 12 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment