Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने खुद हथियार रखकर बरामदगी दिखाई:परिवार का दावा- चचेरे भाई ने फंसाया; दिल्ली पुलिस ने मेरठ से हथियार तस्कर पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    मेरे भाई पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर दिल्ली पुलिस उठाकर ले गई। हमारे पास उसकी बेगुनाही के सबूत हैं। सच्चाई यही है कि दिल्ली पुलिस ने घर में खुद हथियार रखवाए, फिर बरामदगी दिखाई। इस प्रकरण में रंजिश रखने वाले चचेरे भाई का भी हाथ है। यह कहना है हथियार तस्करी में गिरफ्तार परवेज उर्फ फर्रु के भाई जान-ए-आलम का। परवेज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच 26 मार्च की सुबह हथियार तस्करी के आरोप में उठाकर ले गई है। दावा है कि परवेज के पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है, आगामी विधानसभा चुनाव में इन हथियारों को खपाया जाना था। दैनिक भास्कर की टीम पूरे मामले को जानने के लिए परवेज के मेरठ स्थित सराय बहलीम इलाके में पहुंची। परिवार का दावा क्या है? पड़ोसी ने क्या बताया? परवेज का आपराधिक इतिहास क्या है? पढ़िए रिपोर्ट… सबसे पहले पूरा मामला समझिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने 26 मार्च (गुरुवार) अलसुबह सराय बहलीम निवासी परवेज उर्फ फर्रु के घर रेड की। उसे गिरफ्तार करने के साथ घर से हथियार भी बरामद दिखाए। दावा किया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हथियारों की खेप तैयार की जा रही थी, जिनका इस्तेमाल चुनाव में किया जाना था। 2024 में भी आया था हथियार तस्करी में नाम परवेज का नाम हथियारों की तस्करी में पहले भी शामिल रहा है। 12 जून 2024 को STF ने सराय बहलीम निवासी साकिब को गिरफ्तार किया था। उसके पास अवैध हथियार बरामद किए गए थे। एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया था। पूछताछ में साकिब ने फरार साथी की पहचान परवेज उर्फ फर्रु के रूप में कराई थी। साकिब ने खुलासा किया था कि दोनों लोग हथियारों की सप्लाई करने आए थे। परवेज के खिलाफ हथियार तस्करी के करीब 14 मामले दर्ज हैं। अब जानिए क्या बोला परवेज का परिवार दैनिक भास्कर की टीम दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद 27 मार्च को सराय बहलीम पहुंची। टीम ने कपड़ों की फेरी लगाने वाले परिवार से बात की तो उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को ही सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। परिवार का कहना है कि परवेज जब गलत था तो उसे गलत कहा गया, लेकिन इस बार वह गलत नहीं है, उसे साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। भाई डकैती के बाद दुश्मनी रखने लगा परवेज के भाई जान-ए-आलम ने बताया कि उनका चचेरे भाई साकिब से विवाद चल रहा है। साकिब ने कुछ समय पहले यासिर नाम के अपने दोस्त के साथ मिलकर डकैती की वारदात की थी। पुलिस ने CCTV से पीछा कर दोनों को गिरफ्तार किया। साकिब को शक है कि परवेज ने उसे पकड़वाया है। तब से साकिब ज्यादा रंजिश रखने लगा। सुबह 4 बजे दबिश और हथियार बरामद जान-ए-आलम ने बताया कि उनके दरवाजे पर सुबह करीब 4 बजे दस्तक हुई। बिना देरी किए दरवाजा खोला गया। सामने दिल्ली पुलिस थी, जो अंदर घुस आई और सीधे मकान के दूसरे तल (फ्लोर) पर पहुंच गई। पीछे-पीछे परिवार के लोग पहुंचे तो पुलिस ने जमीन पर कपड़ा बिछाकर उस पर अधबने हथियार डाले हुए थे। पुलिसकर्मी परवेज से बोले- यह हथियार कहां से लाया? भाई का दावा- पुलिस के साथ साकिब भी था जान-ए-आलम ने बताया कि उनके पास अपनी बात को साबित करने के सबूत हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल के साथ हेलमेट में एक अनजान व्यक्ति भी है। यही अनजान व्यक्ति साकिब है जो पुलिस को लेकर घर पहुंचा। साकिब के कपड़ों के भीतर संदिग्ध चीज थी, जो निश्चिततौर पर वही हथियार थे जो पुलिस ने उनके घर दिखाए। प्रत्यक्षदर्शी बोला- परवेज को फंसाया गया इस पूरे घटनाक्रम को जान-ए-आलम के पड़ोसी शारिक ने भी देखा है। शारिक ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे आवाज सुनकर कमरे से बाहर निकले तो कुछ पुलिसकर्मी परवेज के कमरे में थे। उनके हाथ में ड्रिल मशीन थी, कपड़ा था और कपड़े में कुछ सामान था। घर में घुसने के बाद वह सीधे एक ही कमरे में पहुंचे और हथियार बरामद दिखा दिए। सीसीटीवी से लैस है पूरा मकान सराय बहलीम मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। जिस जगह परवेज का घर है, वह बहुत सकरी गली है। घर के बराबर में ही चचेरे भाई साकिब का परिवार रहता था जो रंजिश के बाद यहां से कहीं और शिफ्ट हो गया। उस विवाद के बाद ही परवेज के परिवार ने पूरे मकान और गली को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया। वर्तमान में परवेज कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… विधानसभा चुनाव में वेस्ट को दहलाने की साजिश नाकाम:दिल्ली की स्पेशल सेल ने हथियार तस्कर परवेज को किया गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेरठ से एक बड़े हथियार तस्कर परवेज उर्फ फरु को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियारों का जखीरा भी मिला है। अफसर की माने तो आगामी विधानसभा चुनाव में इन हथियारों को खपाया जाना था। इस दौरान परवेज की गिरफ्तारी का विरोध भी हुआ लेकिन पुलिस ने उसे बेअसर कर दिया। स्पेशल सेल को कुछ समय पहले एक बड़े हथियार तस्करी के नेटवर्क का पता चला था। इस नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को स्पेशल सेल दबोच चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG की जगह एथेनॉल से पकेगा खाना:यूपी में प्रोडक्शन सबसे ज्यादा; जानिए ये नॉर्मल स्टोव से कितना अलग
    Next Article
    हरियाणवी रैपर बोले-क्लास में मजाक उड़ा था, आज सबसे कामयाब:चंडीगढ़ शो में ढांडा न्योलीवाला ने सुनाया किस्सा, लेक्चरर ने लुक पर किया था कमेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment