Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने ज्वेलरी से भरा बैग मालिक को लौटाया:मुजफ्फरनगर में 50 से अधिक CCTV खंगालकर कीमती सामान बरामद

    7 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी से भरा एक खोया हुआ बैग बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। बैग वापस मिलने पर पीड़ित अमित कुमार शर्मा और उनके परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। पारस एंक्लेव निवासी अमित कुमार शर्मा अपनी बाइक से आर्य समाज रोड होते हुए हनुमान चौक जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका बैग बाइक से गिर गया। काफी तलाश के बाद भी बैग का कोई सुराग नहीं मिला। बैग में सोने के जेवरात रखे थे। बैग गुम होने से परेशान अमित शर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। स्टेडियम चौकी प्रभारी, दरोगा और क्राइम टीम के सदस्यों ने लगभग 50 से 55 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसके बाद बैग का पता चला। पुलिस ने बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। उसमें रखा सारा सामान भी सही सलामत पाया गया। इसके बाद बैग को उसके मालिक अमित शर्मा और उनकी बुजुर्ग मां को सौंप दिया गया। बैग वापस मिलने पर अमित शर्मा ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा, "थैंक यू पुलिस… आपने हमारी उम्मीद वापस लौटा दी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ चिड़ियाघर में आवास को लेकर विवाद गहराया:निदेशक ने लिखा पत्र- प्रशासनिक कामकाज में दिक्कत आ रही है
    Next Article
    अम्बेडकरनगर के अकबरपुर में चोरों का आतंक:लाखों की चोरी में 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, दो बड़ी चोरी में लगा दी एफआर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment