Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने 121 मवेशियों के साथ 3 पशु तस्कर पकड़े:कानपुर देहात में डीसीएम से बरामद हुए, एक मवेशी मृत मिला

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजपुर थाना पुलिस ने एक डीसीएम (ट्रक) से 121 मवेशी बरामद किए और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद मवेशियों में एक मृत पाया गया, जबकि 120 जीवित थे। यह कार्रवाई जनपद में अपराध नियंत्रण और पशु क्रूरता रोकने के अभियान के तहत की गई। चेकिंग के दौरान भोगनीपुर की ओर से आ रहे ट्रक संख्या UP81ET6639 को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही ट्रक सवार लोग वाहन छोड़कर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अलीगढ़ निवासी सलमान कुरैशी (38), हाथरस निवासी शौकीन कुरैशी (19) और अलीगढ़ निवासी अमरूद्दीन (30) के रूप में हुई है। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें ठूंस-ठूंसकर 121 भैंस के पड़े व पड़िया भरे हुए मिले। इनमें से एक मवेशी मृत अवस्था में था, जबकि 120 जीवित पाए गए। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त डीसीएम ट्रक को भी जब्त कर सीज कर दिया है। इस मामले में राजपुर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की हत्या का आरोपी बेटा मुठभेड़ में गिरफ्तार:फिरोजाबाद में जमीनी विवाद में हत्या, पुलिस की फायरिंग में पैर में लगी गोली
    Next Article
    अराजकता गुंडागर्दी के नाम पर जानी जाती है समाजवादी पार्टी:आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर बोले- क्या करने गाजीपुर जा रहे थे सपा के नेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment