Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस मुठभेड़ में 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में 2 बदमाश गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में गांजा बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि नई मंडी पुलिस टीम सिसोना रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सिसौना कट के पास एक छोटा हाथी और एक क्रेटा कार संदिग्ध अवस्था में आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन सवारों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। कुछ देर चली इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि अन्य तीन आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया। सीओ के अनुसार, पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध गांजा, अवैध हथियार, एक छोटा हाथी और एक क्रेटा कार बरामद की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह लंबे समय से इलाके में मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था और वाहनों का उपयोग कर विभिन्न स्थानों तक माल पहुंचाता था। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से उनके नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। सीओ ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में तमंचे के बल पर दबंगई:ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, तमंचा बरामद
    Next Article
    गोंडा में बारिश शुरू, तापमान में गिरावट:मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का अलर्ट जारी किया, हल्की हवाएं चलने से गर्मी से लोगों को मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment