Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस कार्रवाई पर भाकपा माले ने उठाए सवाल:विकास भवन के पास धरना, गलत रिपोर्ट पर जिला बदर का आरोप

    14 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के बलुआ थाने की पुलिस कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। बुधवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने कांधी गांव के राधेश्याम राजभर को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किए जाने के खिलाफ विकास भवन के पास धरना दिया। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे व्यक्ति पर दर्ज मुकदमों को राधेश्याम राजभर पर दर्शाते हुए अपर जिलाधिकारी को गलत रिपोर्ट भेजी। इसी रिपोर्ट के आधार पर राधेश्याम राजभर को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया। लोगों ने इस मामले में भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष पर भी साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाकपा माले का कहना है कि राजनीतिक द्वेष के चलते भाजपा नेता ने पुलिस के साथ मिलकर यह साजिश रची। भाकपा माले की जिला कमेटी के सदस्य श्रवण कुशवाहा ने बताया कि कांधी गांव के राधेश्याम राजभर एक गरीब मजदूर हैं और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव निवासी राधेश्याम यादव पर दर्ज गंभीर आपराधिक मुकदमों को राधेश्याम राजभर पर दर्शाने का आरोप लगाया। कुशवाहा ने पुलिस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट की जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राधेश्याम राजभर पर हुई जिला बदर की कार्रवाई को निरस्त कर न्याय दिलाने की अपील की। इस दौरान रमेश राय, भाईलाल राजभर, रंजीत राजभर, बृजेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईवे के सर्विस-लेन पर कीचड़ में फंसी मजिस्ट्रेट की गाड़ी:कुशीनगर में 3 महीने से अधूरा मरम्मत कार्य, लोग परेशान
    Next Article
    श्रावस्ती में मंडलायुक्त करेंगी जनता से सीधा संवाद:शिकायत से समाधान तक एक मंच, योजनाओं का लाभ और निर्माण कार्यों की होंगी पड़ताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment