Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस कमिश्नर एस्कॉर्ट का कमांडो फंदे पर लटका मिला:प्रयागराज में किराये के कमरे में रहता था, दो दिन पहले आखिरी बार देखा गया

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर के एस्काॅर्ट में तैनात 29 साल के कमांडो कृपाल सिंह का शव शुक्रवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह कैंट के गंगानगर राजापुर में ओमप्रकाश पटेल के मकान में किराए पर रहते थे। उनका कमरा थर्ड फ्लोर पर था। सुबह मकानलिक ने खिड़की से झांककर देखा तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर प्रयागराज में ही सिपाही के पद पर तैनात भाई ओमवीर सिंह भी पहुंचा। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि दरवाजा भीतर से बंद था और मामला सुसाइड का है। अभी वजह स्पष्ट नहीं है। 2 तस्वीरें... 18 मार्च की रात आखिरी बार देखे गए पुलिस के मुताबिक, मकान मालिक ने बताया कि कृपाल आखिरी बार 18 मार्च की रात 8:00 बजे देखे गए थे। वह ड्यूटी से लौट कर आए और चौकीदार से खाना मंगाया। इसके बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे मैं ऊपर तीसरी मंजिल पर गया। कमरे के बाहर मक्खियां भिनभिना रही थीं यहां कृपाल सिंह के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। दरवाजे पर मक्खियां भिनभिना रहीं थीं। मैंने कई बार आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। मैंने खिड़की से भीतर झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटके हुए थे। जानकारी दी गई तो पहले डायल 112 और फिर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। दरवाजा तोड़ा गया तो कृपाल का शव फंदे पर लटक रहा था। नॉयलॉन की रस्सी से फंदा पंखे में फंसाया गया था। जानकारी दी गई तो उसका भाई ओमवीर भी आ गया, जो जार्जटाउन थाने में तैनात है। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए और इसके बाद शव काे मर्चरी भेजवाया गया। तीन साल पहले हुई थी शादी कृपाल मूल रूप से फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना के निकाऊ गांव के रहने वाले थे। वह 2019 में सिपाही के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए। उनकी पहली पोस्टिंग प्रयागराज में ही थी। मौजूदा समय में वह पुलिस कमिश्नर जोगेंदर कुमार के एस्कॉर्ट में बतौर कमांंडो तैनात थे। तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी। परिवार में पत्नी मधुबाला व दोसाल का एक बेटा और एक साल की बेटी है। पत्नी दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है। शव दो दिन पुराना कैंट इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया, मौके पर पहुंचे भाई ने बताया कि घरेलू कारणों को लेकर कुछ परेशानी थी। हालांकि वह ज्यादा कुछ बता नहीं पाया। शव दो दिन पुराना लग रहा है। परिवारवालों के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि घटना की वजह क्या है। उधर एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने बताया, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दरवाजा भीतर से बंद था। परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। अभी बता नहीं सकता, कल ड्यूटी पर आए या नहीं: आरआई मौके पर रिजर्व इंस्पेक्टर विनाेद कुमार भी पहुंचे। उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि छह-सात महीने पहले कृपाल सिंह की लाइन में तैनाती हुई थी। बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी पर आए थे या नहीं, इस बारे में अभी बता नहीं पाऊंगा। ड्यूटी रजिस्टर देखने के बाद ही इसकी जानकारी हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में त्योहारों की तैयारी:शांति समिति की बैठक, DM ने दिए व्यवस्था के निर्देश
    Next Article
    भाजपा सांसद के चरणों में लेटे महानगर मंत्री:आगरा महानगर कार्यकारिणी में मंत्री पद मिलने पर फफक कर रोए, दंडवत प्रणाम किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment