Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा सांसद के चरणों में लेटे महानगर मंत्री:आगरा महानगर कार्यकारिणी में मंत्री पद मिलने पर फफक कर रोए, दंडवत प्रणाम किया

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में 17 मार्च को भाजपा की महानगर कार्यकारिणी घोषित हुई। इसमें अनिल सारस्वत को महानगर मंत्री बनाया गया। पद मिलने के बाद वह भाजपा राज्यसभा सांसद नवीन जैन के कार्यालय पहुंच गए। जहां अनिल सारस्वत ने सांसद को दंडवत प्रणाम किया। उनके चरणों में लेट गए। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगे। सांसद ने उन्हें गले लगाया। सांत्वना देकर शांत कराया। यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राज्यसभा सांसद को दंडवत प्रणाम किया ये वीडियो गुरुवार शाम को बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में महानगर कमेटी में नवनियुक्त मंत्री अनिल सारस्वत अपनी नई जिम्मेदारी का आभार व्यक्त करने राज्यसभा सांसद नवीन जैन के आवास पहुंचे, तो वहां का नजारा देख लोग दंग रह गए। समर्थकों के साथ पहुंचे सारस्वत जैसे ही सांसद के सामने आए, उनकी आंखों से कृतज्ञता के आंसू बहने लगे। उत्साह और भावुकता का आलम यह था कि मंत्री जी ने बिना देर किए सांसद के सामने जमीन पर लेटकर दंडवत कर दिया। काफी देर तक मंत्री जी जमीन पर लेटे रहे। इस बीच उनके समर्थक राज्यसभा सांसद नवीन जैन के समर्थन में नारे लगाते रहे। बाद में सांसद ने उन्हें उठाया और आंसू पोंछे। 17 मार्च को जारी हुई थी सूची भारतीय जनता पार्टी ने 17 मार्च को अपनी बहुप्रतीक्षित महानगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की करीब 60 सदस्यीय इस नई टीम में 20 पदाधिकारियों के साथ 40 सदस्यों को जगह दी है। कई धुरंधर आउट हो गए हैं। वहीं, जिला कमेटी अभी होल्ड पर है। कुछ नामों पर सहमति न बन पाने के कारण जिला कमेटी घोषित नहीं हो पाई है। अब पढ़िये कार्यकारिणी में किसे-किसे मिली जगह महानगर उपाध्यक्ष: दीपू जादौन, नवीन गौतम, राहुल सागर, मनमोहन कुशवाह, निधि शर्मा, अनीता खरे, राजू परमार, मनवीर चौहान। महानगर महामंत्री: हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, नितेश शिवहरे। महानगर मंत्री: करुणानिधि, अनिल सारस्वत, विकास भारद्वाज, नेहा गुप्ता, अंजू गर्ग, मुकेश गुप्ता, माधुरी माहौर, अंकित शर्मा। कोषाध्यक्ष: अतुल गर्ग। कार्यकारिणी की स्थिति कुल सदस्य: 60 पदाधिकारी: 20 (अध्यक्ष के अलावा) कार्यकारिणी सदस्य: 40 महिला भागीदारी: कुल 20 पदाधिकारियों में से केवल 5 महिलाओं को स्थान (2 उपाध्यक्ष, 3 मंत्री) कौन किस जनप्रतिनिधि का रहा करीबी महानगर कार्यकारिणी में मंत्री से उपाध्यक्ष पद पर प्रमोट हुए नवीन गौतम सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के करीबी हैं। महानगर कार्यकारिणी में महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आए नितेश शिवहरे एमएलसी विजय शिवहरे के भांजे हैं। नितेश शिवहरे इससे पहले महानगर की कार्यकारिणी में किसी पद पर नहीं रहे। उनकी सीधी एंट्री महामंत्री पद पर हुई है। महामंत्री बने महेश शर्मा आगरा कैंट से विधायक डा. जीएस धर्मेश के करीबी हैं। उपाध्यक्ष बने मनवीर चौहान को एत्मादपुर के विधायक डा. धर्मपाल सिंह का करीबी बताया जाता है। उपाध्यक्ष पद पर जगह बनाने में कामयाब रहे दीपू जादौन की पहुंच सीधे लखनऊ कार्यालय तक है। बताया जा रहा है कि प्रदेश महामंत्री संगठन के सहयोगी के करीबी हैं दीपू जादौन। वहीं, मंत्री पर कार्यकारिणी में जगह पाने वाले अनिल सारस्वत और नेहा गुप्ता को राज्यसभा सदस्य नवीन जैन का करीबी बताया जा रहा है। पार्टी में फूट रहे विरोध के स्वर वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद व उपनेता पार्षद दल रहे मोहन सिंह लोधी ने कार्यकारिणी में सिर्फ सदस्य बनाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस पद से इस्तीफा भी दे दिया है। उन्होंने पत्र जारी कर कहा है-आपने मुझे महानगर कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है, आपका धन्यवाद। 30 साल लगातार पार्टी की सेवा करने पर भारी-भरकम पद देकर समाज को अपमान करने का काम किया है। पार्टी में वार्ड उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा, मंडी प्रभारी, मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, दो बार पार्षद, नगर निगम सदन में सचेतक, मुख्य सचेतक एवं उपनेता पार्षद दल रह चुका हूं। पार्टी सत्ता में नहीं थी, तब दिन-रात की कढ़ी मेहनत की थी। आज लोधी समाज को एक भी पदाधिकारी नहीं बनाया गया है। जबकि 99% लोधी समाज भाजपा को वोट करता है। आगरा जिले में लगभग 3.50 लाख वोट लोधी समाज का है। पद से दिया इस्तीफा लेकिन लोधी समाज को आज तक कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है। हर बार समाज को ठगा सा रह जाता है। भाजपा कहती है-सबका साथ-सबका विकास लेकिन कुछ जनप्रतिनिधियों ने अपने गुर्गे सेट करने और अपनों को रेवड़ी बांट दी है। मूल कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। इससे क्षुब्ध होकर महानगर कार्यकारिणी से त्यागपत्र देता हूं। मेरा मेरे नये सदस्य से त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस कमिश्नर एस्कॉर्ट का कमांडो फंदे पर लटका मिला:प्रयागराज में किराये के कमरे में रहता था, दो दिन पहले आखिरी बार देखा गया
    Next Article
    ईद पर बदला रहेगा पुराने लखनऊ का ट्रैफिक:21 मार्गों का डायवर्जन प्लान जारी, यहां देखिए बदले हुए रास्ते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment