Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पल्लवी पटेल एसपी से बोलीं- मेरा फोन कैसे काट दिया?:रायबरेली में कहा- 15 दिन में कार्रवाई बताइए, वरना ऑफिस आऊंगी

    8 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में बुधवार को सपा विधायक पल्लवी पटेल और एसपी रवि कुमार के बीच फोन पर तीखी बहस हो गई। बहस एक महीने पुराने मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने को लेकर हुई। नाराज विधायक ने एसपी को 15 दिन में कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया। इसका वीडियो बी सामने आया है। दरअसल, एक महीने पहले किसान सुरेश कुमार की मौत हो गई थी। घरवालों का आरोप है कि सुरेश कुमार के डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर बैंक से 5 लाख रुपए का कर्ज लिया गया था। यह रकम गांव के ही एक व्यक्ति ने हड़प ली थी। परिवार का कहना है कि बैंक की ओर से लगातार कर्ज वसूली के नोटिस आ रहे थे। इसी दबाव में आकर सुरेश ने जान दे दी। इस मामले में नामजद शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद एक महीने से ज्यादा समय तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद विधायक पल्लवी पटेल ने मामले में हस्तक्षेप किया है। मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछोरा गांव से जुड़ा है। पल्लवी पटेल और एसपी से फोन कॉल में क्या हुई बातचीत… विधायक पल्लवी पटेल- मैं आपसे बात कर रही हूं, आपने ‘थैंक यू’ बोलकर फोन कैसे काट दिया? अगर मेरी बात खत्म होती तो मैं खुद कहती। एसपी रवि कुमार- मैडम, आप इस तरह चिल्लाकर बात करेंगी। विधायक - मैं चिल्ला नहीं रही हूं, बिल्कुल सामान्य तरीके से बात कर रही हूं। एसपी- मैडम, आप चिल्लाकर बात नहीं कर सकतीं। आप बात सुनना नहीं चाहतीं। इस तरह बात नहीं की जाती है। विधायक- मैं आपसे पूछ रही हूं कि एक महीने में क्या कार्रवाई हुई? अगर नहीं हुई है तो बताइए, आपको कितना समय चाहिए- 2 दिन, 4 दिन, 1 सप्ताह। एसपी- मैडम, आप जल्दबाजी कर रही हैं। आप निश्चिंत रहिए। विधायक- एक महीना बीत चुका है और आप कह रहे हैं कि मैं जल्दबाजी कर रही हूं। नियम कहता है कि ऐसी धाराओं में कार्रवाई जल्द होनी चाहिए। एसपी- मैं इस पर कार्रवाई करता हूं। विधायक- समय सीमा बता दीजिए, मैं तब तक आपको परेशान नहीं करूंगी। एसपी- 15 दिन का समय दीजिए, मैं कार्रवाई करवाता हूं। विधायक- ठीक है, 15 दिन याद रखिएगा। इसके बाद मैं आपके कार्यालय पहुंच जाऊंगी। एसपी- जानकारी प्राप्त कर रहा हूं, विवेचना करनी होगी। विधायक- आप विवेचना कीजिए, मैं 15 दिन बाद अपडेट लूंगी, लेकिन नामजद आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी- थैंक यू…” (कॉल समाप्त)। विधायक- थैंक यू…” (कॉल कट)। कर्जदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग 19 मार्च, 2026 की शाम छिछोरा गांव के सुरेश की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। परिजन उसे जगतपुर सीएचसी ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया था। एम्स में भर्ती न हो पाने पर प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुरेश के शव को विश्वनाथगंज चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर जाम कर कर्जदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप था कि लगातार दबाव के चलते ही सुरेश की जान गई। किसान की मौत के बाद हुए सड़क जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने 173 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- नोएडा बवाल- RJD की 2 महिला प्रवक्ताओं पर FIR, गलत VIDEO पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का आरोप नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद आज यानी बुधवार को फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। नोएडा सेक्टर 63, 84, 85, 80, फेस 2 में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। इस बीच, नोएडा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राजद की दो महिला प्रवक्ताओं कंचना यादव और प्रियंका भारती पर FIR दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    16 अप्रैल से ‘नारी–शक्ति वंदन’ और ‘जल–पखवाड़ा’ का महाभियान:बालिकाओं को सम्मान, आत्मरक्षा और जल संरक्षण की शपथ; स्कूलों से जन-जन तक संदेश पहुंचाएगी सरकार
    Next Article
    शाहजहांपुर में युवक टावर पर चढ़ा,पत्नी को बुलाने की जिद:तीन घंटे बाद पत्नी को देखकर उतरा, पुलिस ने किया चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment