Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में दहेज की मांग पर तोड़ी सगाई:युवक और परिवार ने दूसरी जगह की शादी, 4 के खिलाफ केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक युवक और उसके परिवार ने सगाई तोड़ दी। आरोप है कि उन्होंने लड़के की दूसरी जगह शादी भी कर दी। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसके माता-पिता समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के कलीनगर निवासी हेतराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनीता देवी का विवाह सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नवदिया दहला निवासी बाबूराम के बेटे रितिक के साथ तय किया था। यह सगाई करीब दो साल पहले हुई थी। हेतराम के अनुसार, सगाई और गोद भराई की रस्मों में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार सोने की अंगूठी, नकदी और अन्य सामान मिलाकर लगभग 3 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी की तारीख 5 मई 2026 तय की गई थी। पीड़ित का आरोप है कि शादी की तारीख नजदीक आने पर रितिक, उसके पिता बाबूराम, भाई राहुल और उसकी मां ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोपियों ने स्पष्ट कहा कि अगर दहेज की मांग पूरी नहीं हुई, तो वे शादी कहीं और कर देंगे। जब हेतराम ने और दहेज देने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने हेतराम को बिना बताए लगभग 15 दिन पहले रितिक की शादी किसी दूसरी लड़की से कर दी। जब पीड़ित को इस धोखे की जानकारी हुई और उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें अपमानित कर भगा दिया। माधोटांडा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बाबूराम, रितिक, राहुल और रितिक की मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी में दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी:काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाने के लिए होगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य
    Next Article
    गंगाघाट स्टेशन पर 80 साल पुराना पीपल काटने से हंगामा:उन्नाव में प्लेटफार्म विस्तार के लिए रेलवे की कार्रवाई, लोगों में रोष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment