Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद ठप:भाकियू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, पानी पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया

    8 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक पंचायत मंगलवार को मंडी समिति स्थित कृषक भवन में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। यूनियन ने समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र तो खोल दिए गए हैं, लेकिन बारदाना और भुगतान की स्पष्ट व्यवस्था न होने के कारण किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल गेहूं खरीद शुरू करने की मांग की। किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए भटकना पड़ रहा है। शर्मा ने आवारा पशुओं, जंगली जानवरों और बाघों के आतंक से निजात दिलाने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नहरों की सफाई कराकर उनके अंतिम छोर (टेल) तक पानी पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग मंडल उपाध्यक्ष नरेश मिश्रा ने स्मार्ट मीटर की तकनीकी खामियों और अवैध बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि उपभोक्ताओं को नियमानुसार 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए। मिश्रा ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि थानों में फरियादियों की सुनवाई नहीं हो रही है और उन्होंने भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारेलाल वर्मा ने आरोप लगाया कि निजी विक्रेता किसानों को नकली दवाइयां और उर्वरक मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसी दुकानों पर छापेमारी कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इस पंचायत में जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह विर्क, जिला महामंत्री नेमचंद वर्मा, तहसील अध्यक्ष रामशरण वर्मा, वीरपाल राजपूत, पूरनलाल, अशोक सक्सेना, देवेंद्र सिंह, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिला सदस्य (फूलमती, तारावती, सुनीता देवी आदि) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्यारेलाल वर्मा ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संविदा कर्मियों को आउटसोर्स में शामिल न करने की मांग:MD के पत्र से असंतोष, ऊर्जा मंत्री के नाम चीफ इंजीनियर को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    लखनऊ पहुंची फिल्म गिन्नी वेड्स सन्नी-2 की टीम:एक्टर अविनाश तिवारी बोले- मलाई मक्खन और कबाब हैं फेवरेट; मेधा संग काम करना सपना था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment