Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से:जिला अस्पताल में मेडिकल जांच शुरू, 350 श्रद्धालु फिट पाए गए

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में 2 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा से पहले अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में विशेष काउंटर शुरू कर दिए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जांच करा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक अब तक करीब 350 श्रद्धालुओं का पंजीकरण कर उनका मेडिकल चेकअप किया जा चुका है। जांच में ईएनटी, ब्लड टेस्ट, हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप सहित जरूरी परीक्षण किए जा रहे हैं। सभी रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सक द्वारा फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया जा रहा है। अस्पताल के प्रबंधक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि ऊंचाई और कठिन परिस्थितियों वाली इस यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य है। यही कारण है कि श्रद्धालु पहले से ही जांच कराकर यात्रा को सुरक्षित बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    24 अप्रैल को पीएचडी प्रवेश परीक्षा:अवध विश्वविद्यालय के दो केंद्रों पर 1650 अभ्यर्थी शामिल होंगे
    Next Article
    JEE मेंस 2026 में आकाश के छात्रों का जलवा:प्रियांशु सिटी टॉपर, 99.89 परसेंटाइल मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment