Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में पूर्व-मंत्री के बेटे की जीप की टक्कर:व्यक्ति की मौत, ड्राइवर समेत 2 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    7 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे और जीप ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अक्षत तिवारी पूर्व मंत्री विनोद तिवारी के पुत्र बताए जा रहे हैं। यह घटना 29 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे हुई। ग्राम घाटमपुर निवासी रामगोपाल अपनी पत्नी रामश्री और बेटे देवेंद्र कुमार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम से कार द्वारा लौट रहे थे। जब उनकी कार राजीव नगर चौराहे पर पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार जीप (कम्पास) ने उनकी कार को टक्कर मार दी। पांच दिन तक चला इलाज टक्कर इतनी भीषण थी कि रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी और बेटे को भी चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गोपाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीलीभीत के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। लगभग पांच दिनों तक चले इलाज के बाद, 3 मई की सुबह करीब 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। रामगोपाल की मौत के बाद उनके परिजनों ने थाने में तहरीर दी। जीप ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जीप चालक लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था। पूरनपुर थाना पुलिस ने इस मामले में जीप में सवार अक्षत तिवारी उर्फ तन्नू और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अक्षत तिवारी पूर्व मंत्री विनोद तिवारी के पुत्र बताए जा रहे हैं। यह मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस पर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का दबाव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 15 मई से चलेगी:कानपुर में गर्मी से यात्रियों को मिलेगी राहत, 30 ट्रेनों के रूट बदले गए
    Next Article
    कमला नगर-बल्केश्वर-न्यू आगरा में वाटर सप्लाई बाधित रहेगी:आगरा में 5 मई को सुल्तानगंज पुलिया पर होना है राइजिंग मेन लाइन इंटरकनेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment