Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में नहर में मिला मादा तेंदुए का शव:रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, एक पसली टूटी, जिम्मेदार मौन

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत की बीसलपुर रजवाहा (नहर) में बुधवार सुबह एक मादा तेंदुए का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिससे वन विभाग के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि तेंदुए की मौत प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि उसे गंभीर चोटें आई थीं। लगभग 18 महीने की इस मादा तेंदुए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसकी रीढ़ की हड्डी (स्पाइनल बोन) में फ्रैक्चर पाया गया है। इसके अलावा, शरीर की एक पसली भी टूटी हुई मिली है। रिपोर्ट में कई अंदरूनी चोटों का भी जिक्र है, जो किसी भारी वस्तु से किए गए प्रहार की ओर संकेत करती हैं। इन प्रहार के कारण मादा तेंदुए की गर्दन का जोड़ और कूल्हे की हड्डी भी टूट गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्य जहां तेंदुए को बेरहमी से पीटने या किसी हिंसक टकराव की ओर इशारा कर रहे हैं, वहीं वन विभाग के अधिकारियों की प्रतिक्रिया अलग है। सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार ने मीडिया को बताया कि "सच्चाई का पता लगाने के लिए बिसरा आईवीआरआई (IVRI) बरेली भेजा गया है।" उन्होंने रिपोर्ट में सामने आई गंभीर चोटों का सीधा जिक्र नहीं किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से चल रही ठंडी हवा:आंधी और बारिश का यलो अलर्ट; 4 दिन में 9 डिग्री गिरा तापमान
    Next Article
    ट्रैफिक पुलिस की जुगाड़ व्यवस्था, सड़क पर रेंग रही गाड़ियां:लखनऊ में कामता पर बैरिकेडिंग से जाम हुआ दोगुना, 5 KM जबरदस्ती घूम रही पब्लिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment