Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में कार-ई-रिक्शा की भिड़ंत, 5 लोग घायल:मैगलगंज हाईवे पर आमने-सामने की टक्कर, ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त

    6 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में बुधवार दोपहर मैगलगंज हाईवे पर शेरपुर मकरंदपुर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ई-रिक्शा में सवार चार यात्री और कार चालक शामिल हैं। हादसा पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यह हादसा बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे हुई। बंडा थाना क्षेत्र के नवादा ढाह गांव निवासी पट्टे सिंह, अनुज सिंह, महेंद्र सिंह और अनुज की पत्नी दनदेवी ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। शेरपुर मकरंदपुर तिराहे के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह डैमेज हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार पट्टे सिंह, अनुज, महेंद्र और दनदेवी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक पीलीभीत निवासी हिमांशु को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी पांच घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है, ताकि मार्ग को सुचारु किया जा सके। पूरनपुर कोतवाली के थानाध्यक्ष पवन पांडे ने बताया- शेरपुर मकरंदपुर तिराहे पर कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर की सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम टीकाकरण शुरू:14-15 वर्ष की बालिकाओं के लिए मुफ्त HPV वैक्सीन उपलब्ध
    Next Article
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू:औराई मंडल के कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियां बताईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment