Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में DIOS कार्यालय में करोड़ों का घोटाला:मुख्य आरोपी की पत्नी, साली और परिचित ने सत्र न्यायालय में मांगी जमानत

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के माध्यमिक शिक्षा विभाग में हुए 50 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले के मुख्य आरोपी और शिक्षा विभाग के चपरासी इल्हाम उर्फ रहमान शम्सी के परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। निचली अदालत से राहत न मिलने के बाद, इल्हाम की दूसरी पत्नी लुबना नवी, साली फातिमा नवी और परिचित परवीन खातून ने जनपद एवं सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की है। तीनों महिलाओं के अधिवक्ता ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार की अदालत में यह प्रार्थना पत्र दिया। अदालत ने इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 15 मई की तारीख तय की है। गौरतलब है कि ये तीनों महिलाएं 1 मई से जिला कारागार में बंद हैं। यह घोटाला पीलीभीत कोषागार के माध्यम से हुआ था, जिसमें सरकारी धन की बड़ी रकम अवैध रूप से इल्हाम के रिश्तेदारों और करीबियों के बैंक खातों में भेजी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के खातों में कई बार भारी धनराशि ट्रांसफर की गई। इस मामले में अब तक इल्हाम की दो पत्नियों, साली और सास सहित कुल सात महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इससे पहले प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर पाल ने लुबना, फातिमा और परवीन की जमानत अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि मामला गंभीर वित्तीय अनियमितता से जुड़ा है। जहाँ लुबना, फातिमा और परवीन की अर्जी पर 15 मई को सुनवाई होनी है, वहीं एक अन्य आरोपी आशकारा परवीन की जमानत याचिका पर 14 मई को सुनवाई होगी। वर्तमान में अजरा खान (इल्हाम की पहली पत्नी), नाहिद और आफिया खान भी जेल में हैं, जिनकी ओर से अभी तक सत्र न्यायालय में कोई अर्जी दाखिल नहीं की गई है। पुलिस प्रशासन इस पूरे नेटवर्क को खंगालने और सरकारी धन की वसूली करने में जुटा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में लूट की वारदातें जारी:पुलिसिंग पर उठे सवाल, एक महीने में कई बड़ी घटनाएं
    Next Article
    लखनऊ में 5 अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार:थाईलैंड से फ्लाइट से 7.7 किलो गांजा लेकर आए, स्कॉर्पियो से दिल्ली ले जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment