Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 5 अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार:थाईलैंड से फ्लाइट से 7.7 किलो गांजा लेकर आए, स्कॉर्पियो से दिल्ली ले जा रहे थे

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चारबाग इलाके में पुलिस ने 5 अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। मंगलवार रात पुलिस टीम बाल विद्या मंदिर के सामने चेकिंग कर रही थी। तभी रविंद्रालय की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी मोड़कर भागने लगा लेकिन बैरियर लगाकर टीम ने घेराबंदी कर वाहन को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद तस्करों को गिरफ्तार किया गया। स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे गांजा इंस्पेक्टर हुसैनगंज शिव मंगल सिंह ने बताया पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी पहचान प्रियांशू तिवारी, राहुल शर्मा, बृजेश राठौर, रविकांत त्रिपाठी और दीपक त्यागी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 7 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। जिसकी करीब 2.76 करोड़ कीमत है। घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और 8 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। बैंकॉक से लाई गई थी खेप पूछताछ में सामने आया कि गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। आरोपी रविकांत त्रिपाठी थाईलैंड के बैंकॉक में रहता है। वहां पर मार्ट चलाता है। गांजे की सप्लाई का नेटवर्क चलाता है। वह 4 मई को फ्लाइट से लखनऊ आया था। उस दिन बृजेश राठौर को बैंकॉक में गांजा देकर इंडिया भेजा था। मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। दिल्ली में खपाने की थी तैयारी योजना के मुताबिक एयरपोर्ट से गांजा लेने के बाद उसे स्कॉर्पियो से दिल्ली भेजा जाना था। आरोपी दीपक त्यागी को यह खेप लेकर दिल्ली में फुटकर बिक्री करनी थी जबकि अन्य सदस्य सप्लाई और ट्रांसपोर्ट का काम संभालते थे। सभी को हिस्सेदारी के हिसाब से मुनाफा मिलता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक को बस से दिल्ली रवाना करने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही चेकिंग के दौरान पूरा गिरोह पकड़ लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल मामले में एयरपोर्ट की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए हैं। तस्कर बैंकॉक से लखनऊ एयरपोर्ट के रास्ते गांजा लेकर बाहर निकले लेकिन पकड़े नहीं गए। पकड़े गए आरोपी ने बताया वह बैग में गांजा लेकर आए थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के बारे में जानिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में DIOS कार्यालय में करोड़ों का घोटाला:मुख्य आरोपी की पत्नी, साली और परिचित ने सत्र न्यायालय में मांगी जमानत
    Next Article
    भाजपा विधायक रामचंदर यादव को हाईकोर्ट से राहत:2012 में अयोध्या उपद्रव केस में मुकदमा खत्म करने की मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment