Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan Swat Valley Boat Accident! स्वात घाटी की सैफुल्ला झील में नाव पलटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 लापता

    2 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ के बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल स्वात जिले की कलाम घाटी में स्थित सैफुल्ला झील (Saifullah Lake) में बुधवार को एक नाव पलटने से एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।इसे भी पढ़ें: Health Tips: पीली त्वचा को हल्के में न लें, Leukemia से Low BP तक, जानिए इसके 6 छिपे हुए कारण यह हादसा बुधवार को अपर स्वात जिले की कलाम घाटी स्थित सैफुल्ला झील में हुआ। सैफुल्ला झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पुलिस के अनुसार, झील में सैर के दौरान नाव में सवार सभी नौ यात्री एक ही परिवार के सदस्य थे। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद ‘रेस्क्यू 1122 स्वात’ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि महोदंद क्षेत्र के पास झील से छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए जबकि लापता तीन अन्य लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों में शामिल सभी लोग पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के निवासी थे। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 | Belgium का चमत्कार! 2-0 से पिछड़ने के बाद एक्स्ट्रा-टाइम में Senegal को 3-2 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस घटना पर संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया कि अगर जांच में लापरवाही या कदाचार की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए।Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूक्रेनी सेना के पलटवार से भड़का Russia, कीव में रिहायशी इमारतों पर बरसाए बम
    Next Article
    Russia-Ukraine War | कीव पर रूस का अब तक का सबसे भीषण हमला! रातभर बरसीं मिसाइलें और ड्रोन, 8 की मौत, ढह गईं बहुमंजिला इमारतें

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment