Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत, 3 लोग घायल:शाहजहांपुर के जलालाबाद रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया

    6 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना क्षेत्र में 9 अप्रैल को एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार वर्षीय मासूम पवन सिंह की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जलालाबाद थाना क्षेत्र के सिमरा खेड़ा गांव निवासी रिंकू पुत्र रानिवास ने पुलिस को बताया कि वह बिहार से भट्टे में काम करके अपने बच्चों के साथ ऑटो से अपने घर जलालाबाद जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे, जलालाबाद रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास, बरेली मोड़ की तरफ से आ रही पिकअप के अज्ञात चालक ने उनके ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिंकू की पत्नी की गोद में बैठा उनका चार वर्षीय पुत्र पवन उछलकर ऑटो से बाहर गिर गया। पवन को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल पवन को जिला अस्पताल शाहजहांपुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल से मेमो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए पवन के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली पिकअप संख्या UP24H9606 को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। रिंकू की तहरीर मिलने के बाद अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सात से 21 मई तक घर बैठे करें स्व-गणना:जनगणना का मई में पहला व फरवरी में चलेगा दूसरा चरण
    Next Article
    IPL में KKR vs LSG; रहाणे 41 रन बनाकर आउट:दिग्वेश राठी ने कैच कराया, कोलकाता ने सेंचुरी पूरी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment