Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-तीर्थ यात्रा स्कीम की 2 बसें आपस में टकराईं:2 महिलाओं समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत, 80 सवार थे; गोल्डन टेंपल से माथा टेककर लौटते वक्त हादसा

    11 hours ago

    2

    0

    पंजाब के तरनतारन में शनिवार को नेशनल हाईवे-54 पर तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दोनों बसें तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत यात्रियों को लेकर जा रही थीं। इनमें करीब 80 लोग सवार थे। एक बस के श्रद्धालु अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेककर लौट रहे थे। जबकी दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी। इसी दौरान नौशहरा पन्नूआं के पास मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में एक बस का संतुलन बिगड़ गया। बस डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मोटरसाइकिल को बचाने में हुआ हादसा शुरुआती जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे एक बस के सामने अचानक मोटरसाइकिल सवार आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ चली गई, जहां सामने से आ रही दूसरी बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। लोग बोले- ऐसा लगा जैसे कोई धमाका हुआ बता दें कि एक बस फिरोजपुर से श्रद्धालुओं को लेकर अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के दर्शन करवाने गईं थीं। लौटते वक्त नौशहरा पन्नूआं के पास हादसा हो गया। इसमें 37 लोग सवार थे। वहीं, दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी, इसमें करीब 50 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों की टक्कर होते ही धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। टक्कर के बाद बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त आमने-सामने की टक्कर में दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बसों में बैठे यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। अस्पताल में इमरजेंसी घोषित, डॉक्टरों को बुलाया हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीमें मौके पर पहुंचीं। सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन ने तरनतारन सिविल अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी। सभी एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया और इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉ. मुमताज ने बताया कि उनके पास अब तक चार शव लाए गए हैं। वहीं, हादसे में घायल 12 पुरुषों और 9 महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का उपचार जारी है। 4 ज्यादा गंभीर घायलों को अमृतसर रेफर किया गया। ट्रैफिक जाम में फंसीं 3 एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान रास्ते में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान तीन एंबुलेंस जाम में फंस गईं। हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हुई थी। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि, अभी मृतकों की पहचान सामने नहीं आई है। गाइड बोले- मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर में हादसा हुआ यात्रियों के साथ सरकार द्वारा भेजे गए फरीदकोट निवासी गाइड गुरजीत सिंह ने बताया कि गोल्डन टेंपल से माथा टेककर वापस आपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक मोटरसाइकिल सवार बस के आगे आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बस दूसरी ओर काटनी पड़ी और सामने से आ रही दूसरी बस से हमारी टक्कर हो गई। सीएम मान का निर्देश-घायलों का बेहतर इलाज हो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन में हुए बस हादसे में चार लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों का बेहतर इलाज हो और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBI के पूर्व डायरेक्टर बोले-गोधरा कांड दुर्घटना नहीं, साजिश थी:SIT, नानावती आयोग की रिपोर्ट में भी बताया- ट्रेन में आग जानबूझकर लगाई
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में 12 घंटे में 4 बार भूकंप आया, सबसे तेज झटका 3.8 तीव्रता का रहा, असम में भी भूकंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment