Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBI के पूर्व डायरेक्टर बोले-गोधरा कांड दुर्घटना नहीं, साजिश थी:SIT, नानावती आयोग की रिपोर्ट में भी बताया- ट्रेन में आग जानबूझकर लगाई

    15 hours ago

    2

    0

    पूर्व CBI स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड को लेकर दावा किया कि साबरमती एक्सप्रेस के कोच S-6 में आग दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश थी। अस्थाना ने कहा- सुप्रीम कोर्ट की बनाई SIT और नानावती आयोग की रिपोर्ट में भी आग को जानबूझकर लगाना बताया था। साथ ही गुजरात पुलिस की जांच को सही पाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव उन्हें इस केस में फंसाना चाहते थे। 27 फरवरी 2002 में गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के कोच S-6 में आग लगने से 59 लोगों की मौत हुई थी। इनमें अयोध्या से लौट रहे कारसेवक भी शामिल थे। इसके बाद गुजरात में हिंसा हो गई थी। गुजरात पुलिस ने गोधरा कांड की जांच के लिए राकेश अस्थाना की अगुआई में SIT गठित की थी। सोनिया गांधी की किताब में गोधरा कांड का जिक्र सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में पेज 401 से 403 के बीच गोधरा कांड और दंगों के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा- दंगे तब भड़के, जब साबरमती एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगा दी गई। इसके चलते 59 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। ट्रेन अयोध्या से अहमदाबाद जा रही थी, जिसमें कारसेवक बैठे थे। आग लगने का कारण अभी भी विवादित विषय है। इसके चलते राज्य के हिस्सों में उथल-पुथल मच गई। नानावती आयोग ने भी आग को साजिश बताया था गुजरात पुलिस और SIT की जांच के बाद 2008 में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CBI डायरेक्टर आरके राघवन के नेतृत्व में एक नई SIT बनाई। इस टीम ने पुलिस की जांच, घटनास्थल और जांच अधिकारियों के कामकाज की दोबारा पड़ताल की। राकेश अस्थाना के मुताबिक, SIT को पुलिस की जांच में कोई खामी नहीं मिली और सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रिपोर्ट मानी। इस मामले में 2011 में आरोपियों को सजा सुनाई गई थी। अस्थाना ने बताया कि गुजरात सरकार ने मार्च 2002 में गोधरा कांड की जांच के लिए केजी शाह की अध्यक्षता में आयोग बनाया था। बाद में जस्टिस नानावती को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अस्थाना बोले- लालू यादव मुझे फंसाना चाहते थे 2004 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने जस्टिस यूसी बनर्जी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में गोधरा अग्निकांड को हादसा बताया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कोच में रखे स्टोव के कारण आग लगी थी। अस्थाना के मुताबिक, बनर्जी कमेटी की रिपोर्ट को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने कमेटी बनाने को गैरकानूनी बताते हुए उसकी रिपोर्ट रद्द कर दी थी। कोर्ट का कहना था कि जब मामले की जांच के लिए पहले से आयोग बना हुआ था, तो रेल मंत्रालय अलग से कमेटी नहीं बना सकता था। अस्थाना ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव बनर्जी कमेटी के जरिए उन्हें गोधरा मामले में फंसाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उस समय दिल्ली के मीडिया में वरिष्ठ पद पर काम कर रहे उनके एक पुराने साथी ने फोन कर उन्हें सावधान किया था। साथी ने आशंका जताई थी कि कमेटी के जरिए उन्हें फंसाया जा सकता है। हालांकि, अस्थाना ने लालू यादव के इस कथित कदम के पीछे किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत मकसद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। गोधरा कांड के बाद हुए दंगों में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों में 1044 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 790 मुसलमान और 254 हिंदू थे। गोधरा कांड के एक दिन बाद 28 फरवरी को अहमदाबाद की गुलबर्ग हाउसिंग सोसाइटी में बेकाबू भीड़ ने 69 लोगों की हत्या कर दी थी। इन दंगों से राज्य में हालात इस कदर बिगड़ गए कि स्थिति काबू में करने के लिए तीसरे दिन सेना उतारनी पड़ी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव पर NCP-SP सहमत:सुप्रिया सुले बोलीं- हर राज्य में बराबर सीटें बढ़ेंगी तो समर्थन देंगे, महिला आरक्षण भी लागू हो
    Next Article
    पंजाब-तीर्थ यात्रा स्कीम की 2 बसें आपस में टकराईं:2 महिलाओं समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत, 80 सवार थे; गोल्डन टेंपल से माथा टेककर लौटते वक्त हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment