Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब- मंत्री का नाम लेकर अफसर ने सुसाइड किया:आरोप- पिता के नाम पर टेंडर देने का दबाव डाला, ऑफिस बुलाकर मारपीट की; CM ने इस्तीफा लिया

    6 hours ago

    2

    0

    पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर अमृतसर वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। DM ने मरने से पहले 12 सेकेंड का वीडियो जारी किया। इसमें कहा- खा ली सल्फास, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता। पता चलते ही CM भगवंत मान ने मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है। वहीं, मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि आरोप झूठे हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए मैंने पद छोड़ा है। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला और पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने कहा- फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने वेयरहाउस बनाया था। वेयरहाउस कॉर्पोरेशन इसकी नोडल एजेंसी थी। मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने पिता के नाम पर टेंडर अप्लाई किया था। आरोप है कि जब पॉलिसी के हिसाब से मंत्री के पिता को टेंडर नहीं मिला तो घर बुलाकर अफसर से मारपीट की। उसकी वीडियो बनाई। पत्नी-बच्चों को लेकर धमकी दी। वहीं, मृतक रंधावा के परिवार ने भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। तब तक अस्पताल से डेडबॉडी न ले जाने देने का ऐलान किया। ADCP शिरीवेनेला ने कहा कि परिवार से बात कर रहे हैं। लाल किला हिंसा में भी दिखे थे भुल्लर:मंत्री बनते ही स्टंट, जातिवादी टिप्पणी की, हर बार बचते रहे; अफसर के सुसाइड से कुर्सी छिनी मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yes Milord: दहेज हत्या से जुड़े 99% केस में बेल, जमानत नियम, जेल अपवाद वाले कथन को ज्यादा ही सीरियसली लेने वाले जज पर SC ने क्या कहा?
    Next Article
    हिमाचल बजट: अति गरीब परिवारों की महिलाओं को ₹1500:CM बोले- 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी देंगे, 2 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment